लाभमल राठौर सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवी के दिवंगत होने पर समाज सेवियों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि परिवार ने माना सभी का आभार ।
लाभमल राठौर सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवी के दिवंगत होने पर समाज सेवियों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि परिवार ने माना सभी का आभार ।
अपनी जन्म स्थली ग्राम देवन खेड़ी से एक छोटे से व्यापार से जीवन की शुरुवात करने वाले लाभमल राठौर ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से एक बड़ा वटवृक्ष तैयार कर अपने पीछे हराभरा परिवार छोड़ गए अपना सादगी भरा जीवन और मृदुल व्यवहार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया वे ओर उनके पुत्र सदैव सामाजिक धार्मिक कार्यो में सहयोग करते रहे है, ऐसे परिवार के मुखिया के जाने से जहाँ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है तो वही उनके अच्छे कार्यो से उनको श्रद्धांजलि देनेवालों की भी लम्बी फेहरिस्त है ।
लाभमल राठौर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी जनों का राठौर परिवार ने जताया आत्मीय आभार माना परिवार के मुताबिक
पूज्य पिताजी लाभमल जी राठौर के प्रभु मिलन के पश्चात देश-प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से आष्टा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजबंधुओं, शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों के प्रति राठौर परिवार ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
परिवार की ओर से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, कन्नौद विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, आष्टा के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, कोटरी नगर पंचायत अध्यक्ष रूपेश पटेल, जनपद प्रतिनिधि अध्यक्ष सोनू गुणवान एवं उनकी टीम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
उज्जैन से पधारे अपर कलेक्टर राजेश राठौर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पर भी राठौर परिवार ने उनका आत्मीय आभार माना।
परिवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा इंदर सिंह परमार द्वारा पत्र एवं संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि और शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके लिए परिवार ने सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
देशभर से पहुंचे समाजबंधु
राठौर तीर्थ धाम उज्जैन, राठौर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित देशभर से राठौर समाज की विभिन्न टीमों ने आष्टा पहुंचकर लाभमल राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र से गोपाल राठौड़ एवं कमलेश राठौर, खरगोन से दिलीप राठौड़, खंडवा से जितेन राठौड़ एवं टीम, राजगढ़ से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राठौड़ सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
सीहोर राठौर समाज के अध्यक्ष अशोक राठौर, मोहनलाल राठौड़ एवं समाज की टीम, हरदा, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, नसरुल्लागंज सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे समाजबंधुओं एवं टीमों का भी परिवार ने आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने भी आष्टा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जावर, मेहतवाड़ा, देवनखेड़ी, बोरखेड़ा, , कोटरी सहित आसपास के अनेक ग्रामों एवं नगरों से पहुंचे समाजबंधुओं और आत्मीयजनों के प्रति भी परिवार ने कृतज्ञता व्यक्त की।
राठौर परिवार ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी लोगों ने अपनी व्यस्तताओं के बीच आष्टा पहुंचकर जिस स्नेह, आत्मीयता, संवेदना और अपनत्व के साथ परिवार का साथ दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। पूज्य पिताजी लाभमल राठौर की स्मृति में मिला यह स्नेह, आशीर्वाद और साथ परिवार के लिए अमूल्य है।
परिवार ने सभी श्रद्धांजलि देने वाले जनों, समाजबंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।