मिस्त्री शादाबऔर  सलमान ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

मिस्त्री शादाबऔर सलमान ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

शादाब व सलमान ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

जावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में करीब 48 लाख रुपये कीमत का माल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता के माध्यम से किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कजलास निवासी अतुल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, अतुल जैन अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि चोरी होने की बात सामने आई।
वीओ :-
मामले की गंभीरता को देखते हुए जावर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर शादाब नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपने बुआ के लड़के के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
मामला ये भी सामने आया है कि जिसव्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है वह इस मकान में अतुल जैन के मकान में सिलावती यानी मिस्त्री का काम कर रहा था उसे पूरे परिवार की ओर घर की जानकारी थी । उसी ने अतुल जेन के घर से बाहर जाने के बाद  अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया घटना के बाद अचानक उसके रहनसहन में बदलाव आया नया मोबाइल  व अन्य सामान  धड़ल्ले से ख़रीदने व उसके रहन सहन में बदलाव  से पुलिस को शक हुवा ओर शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की तभी उसने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया था साथ ही उसकी निशानदेही पर ही उसके साथी को व चोरी के सामान को बरामद किया गया।
एसडीओपी आकाश अमलकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 तोला सोना, चांदी के आभूषण और लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद किए गए चोरी के माल की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जावर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
संजय जोशी आष्टा

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook