स्थानीय मानस सम्मेलन समिति की तैयारी अपने अंतिम पढाव पर

स्थानीय मानस सम्मेलन समिति की तैयारी अपने अंतिम पढाव पर

आष्टा। आगामी मानस सम्मेलन दिनांक 22 दिसंबर से 26 दिसम्बर तक स्थानीय मानस भवन में होना निश्चित है। उक्त सम्मेलन में कामदगिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज कामतानाथ, चित्रकूट धाम की महती उपस्थिति रहेंगे जो अपनी ओजस्वी वाणी से सम्मेन में पधारने वाले सभी श्रौत्राओं को मंत्र मुग्ध कर देंगे। स्थानीय मानस सम्मेलन समिति की तैयारी अपने अंतिम पढाव पर बडे ही जोश खरोश के साथ चल रही है जिसमें समिति के समस्त सदस्य नगर नगर के प्रमुख मार्गो, मोहल्ले, मेन चैराहों चैराहों पर पहुंच कर नगर के नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर रहे है। संपूर्ण समिति पूरी निष्ठा, श्रद्धा और मनोयोग के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में में जुटी हुई है। मानस सम्मेलन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह भूरू मुकाती ने बताया कि श्री मानस सम्मेलन में कामदगिरी पीठाधीश्वर जगदुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, संत दीपकदास जी, संत डॉ. मदनगोपालदास अधिकारी एवं बाल संत प्रियांशु जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अमृतमयी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संतों के सान्निध्य एवं श्रीराम कथा के दिव्य प्रसंगों का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

You may also like

देश की शीर्ष अदालत ने दिया बिल्डरों को झटका जो ब्राउज़र बनाया गया दिखाया गया उसी के अनुरूप बने प्लान पूरी खबर देखें हमारे साथ

देश की शीर�...

सनातन संस्कृति और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

सनातन संस�...

विधायक कार्यालय में जनसुनवाई वार्ड 15 के नागरिकों ने उठाई हाई टेंशन लाइन हटने की मांग

विधायक का�...

आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर

आष्टा किस�...

Share this article: WhatsApp Facebook