सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण : देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की

सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण : देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की

सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण : देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की बहुआयामी पहल
देवास/भोपाल। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) का सीएसआर प्रशासन लगातार जनहितकारी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। परियोजना संचालक सम्माननीय अजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरक नेतृत्व में संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवा, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रुद्राक्ष महोत्सव के अवसर पर कुबरेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपोलो फाउंडेशन से समन्वय स्थापित कर परियोजना निरामय के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में एमबीबीएस चिकित्सकों एवं अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण तथा एंबुलेंस सेवा प्रदान की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार सुविधा मिल रही है।
संस्था द्वारा समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। टोल प्लाजाओं पर जनजागरूकता कार्यक्रम, स्किल सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद युवतियों को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना तथा प्रशिक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर मार्गदर्शन देना—ये पहल सामाजिक सशक्तिकरण के साथ सुरक्षा संस्कृति को भी मजबूत कर रही हैं।
इसके अतिरिक्त टेक्नो ट्रक के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर सड़क सुरक्षा संदेश पहुँचाया जा रहा है। वहीं पीपल ट्री फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित गतिविधियाँ भी जनसमुदाय को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इन सतत प्रयासों के माध्यम से देवास–भोपाल कॉरिडोर का सीएसआर प्रशासन न केवल सेवा कार्य कर रहा है, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, जनभागीदारी और उत्तरदायी नागरिकता का भी प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यह पहल इस विश्वास को और मजबूत करती है कि संगठित प्रयासों एवं संवेदनशील नेतृत्व से सड़क दुर्घटनाओं जैसी सामाजिक समस्या को कम कर सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना रखरखाव अधिकारी दिगपाल सिंह राठौड़, प्लाजा मैनेजर दिनेश पाटिल, राजेंद्र सोलंकी, रत्नेश कुमार सिंह, लखन कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share this article: WhatsApp Facebook