आष्टा - गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष बने आनंद गोस्वामी

आष्टा - गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष बने आनंद गोस्वामी


संजय जोशी आष्टा 
9993169734
आष्टा। नगर के मानस भवन में आयोजित गोस्वामी समाज के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गोस्वामी सभा समाज का जुलूस भी निकाला गया। इसके पश्चात मंच से प्रदेश अध्यक्ष रूपनारायण गोस्वामी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सीहोर जिले के जिला अध्यक्ष पद की घोषणा की गई।
इस अवसर पर आष्टा निवासी आनंद गोस्वामी को गोस्वामी समाज का सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने पर समाजजनों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण पर्वत नागपुर, राष्ट्रीय महासचिव अन्ना ए.जी. गोस्वामी (पूना, महाराष्ट्र), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम पूरी गोस्वामी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण प्रेम नारायण गिरी गोस्वामी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष उत्कर्षा गिरी गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा गोस्वामी तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने आनंद गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद गोस्वामी ने कहा कि समाज द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से करेंगे। समाज हित में निरंतर कार्य करते हुए समाजजनों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी समाजजन एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी बिपिन यती, साधना गोस्वामी, युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पूरी गोस्वामी, अशोक भारती, चंदन भारती, रमेश गिरी गोस्वामी, शरद पूरी गोस्वामी, रतन गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद गोस्वामी, अनूप गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, मीनाक्षी गोस्वामी, रजनी गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, उर्मिला गिरी, ममता गिरी, तुलसी गिरी, वैष्णवी गिरी, भगवान पुरी, डॉ. नरेंद्र गिरी, जगन गोस्वामी, नरेंद्र गोस्वामी, विमल गोस्वामी, ज्ञान पूरी गोस्वामी, रवि गिरी रीछड़िया, जितेंद्र पूरी, सुनील पूरी, रवि भारती, पंकज गोस्वामी, महेंद्र भारती, अर्जुन गिरी, धर्मेंद्र गिरी, प्रेम वन गोस्वामी, जसपाल गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, चेतन गोस्वामी, मुकेश भारती, कपूर गोस्वामी, अमन गिरी, कृष्ण गोस्वामी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook