टैलेंट इनोवेटिव स्कूल में दीपावली पर संस्कृति और सेवा का संदेश

टैलेंट इनोवेटिव स्कूल में दीपावली पर संस्कृति और सेवा का संदेश

 

आष्टा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा भाव के साथ मनाया दीपावली उत्सव

टैलेंट इनोवेटिव हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप जायसवाल एवं विद्यार्थियों ने प्राचीन शंकर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विद्यालय, नगर एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाई तथा रामायण के प्रसंग सीता स्वयंवर का शानदार मंचन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

उत्सव को सेवा भावना से जोड़ते हुए विद्यालय परिवार ने निराश्रित वृद्धजनों को कंबल, शॉल एवं फल वितरित किए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बुजुर्गों का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया।

इस तरह विद्यालय में दीपावली उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

You may also like

टैलेंट इनोवेटिव स्कूल में दीपावली पर संस्कृति और सेवा का संदेश

टैलेंट इन�...

Montana man wins home after funding $955,000 despite title being in wife's name

Montana man wins home after...

Chicago family's backyard railway grows into village running seven trains

Chicago family's backyard r...

‘Expect new dynamics’: Ukraine hopes for more support after Democrats sweep midterms

‘Expect new dynamics’: ...

Share this article: WhatsApp Facebook