आष्टा के श्यामपुरा मगरदा में लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति,बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया भूमिपूजन उत्साह के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

आष्टा के श्यामपुरा मगरदा में लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति,बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया भूमिपूजन उत्साह के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

 । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा मगरदा में धूमधाम से मनाया गया । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत श्यामपुरा में 5 लाख की लागत से लगने वाली भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थल पर भूमिपूजन किया । इस अवसर पर आज सिद्दीकगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने  मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के नेतृत्व में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का जन्मदिन मना कर उनका स्वागत सम्मान किया । आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान 

सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं  नागरिक शामिल हुए। सभी अतिथियों का सरपंच महेंद्रसिंह काजले ने स्वागत सम्मान किया ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि जब झांसी की रानी से अंग्रेजों का संघर्ष समाप्त हुआ तब अंग्रेजों ने समझा कि उन्होंने भारत पर विजय पा ली है और अब उनसे लाड़ने वाला कोई वीर योद्धा नही बचा है। उसी समय एक चमकते हुए सूरज की तरह वीर योद्ध भगवान बिरसा मुंडा का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे पराक्रमी योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही टंट्या मामा और रानी दुर्गावती का भी हमारे देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है।

भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को याद करने के उपलक्ष्य में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जन्म शताब्दी मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जातियों एवं समाज से मिलकर हमारा राष्ट्र बना है और इन सब से ऊपर उठकर हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि होना चाहिए तथा हमें राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम को सोनू गुणवान,मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का स्मरण कराया एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति लगवाने के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का पूरे आदिवासी समाज की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में राजेंद्र धारवा,महेंद्र सिंह काजले ,राहुल सरपंच, उमठ जी,

सहित अनेक जनप्रतिनिधि,सिद्दीकगंज मंडल के भाजपा पदाधिकारी,सरपंच,पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook