आष्टा कृषि मंडी में किसानों की उपज एवं भाव की आज की जानकरी
सीहोर जिले की आष्टा कृषि उपज मंडी में आज 19 सितंबर 2026 को विभिन्न कृषि उपजों की आवक और भाव की जानकारी सामने आई है। मंडी में आज कुल 6 हजार 276 क्विंटल कृषि उपज एवं फल-सब्जियों की आवक दर्ज की गई
मंडी के दैनिक आवक एवं भाव के अनुसार आज गेहूं सुजाता की 300 क्विंटल आवक रही, जिसका न्यूनतम भाव 3575, उच्चतम 5590 और मॉडल भाव 3680 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
गेहूं लोकवन की 470 क्विंटल आवक में न्यूनतम भाव 2627, उच्चतम 3042 और मॉडल भाव 2862 रुपये रहा।
गेहूं पूर्णा की 1320 क्विंटल आवक रही, जिसके भाव 2600 से 3179 रुपये तक रहे और मॉडल भाव 2872 रुपये रहा।
गेहूं मालवराज की 295 क्विंटल तथा गेहूं मिल की 1515 क्विंटल आवक दर्ज की गई।
चना कांटा की 36 क्विंटल आवक में अधिकतम भाव 6374 रुपये, चना मौसमी का अधिकतम भाव 6701 रुपये, चना सफेद का 7630 रुपये और चना काटूक का अधिकतम भाव 6680 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
वहीं सोयाबीन पीला की 1124 क्विंटल आवक रही। इसका न्यूनतम भाव 3902, उच्चतम 5991 और मॉडल भाव 5931 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मसूर की 23 क्विंटल आवक में भाव 3500 से 6981 रुपये तक रहे, जबकि मॉडल भाव 5751 रुपये रहा। राय की 22 क्विंटल आवक में मॉडल भाव 6700 रुपये रहा। मक्का की 2 क्विंटल आवक दर्ज हुई और भाव 2150 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
वीओ जारी :-
कृषि उपज मंडी में अनाज की कुल आवक 5251 क्विंटल रही।
इसके अलावा फल-सब्जी मंडी में प्याज की 865 क्विंटल आवक रही, जिसके भाव 300 से 4200 रुपये तक रहे और मॉडल भाव 2320 रुपये रहा।
लहसुन की 160 क्विंटल आवक में न्यूनतम भाव 1200, अधिकतम 13 हजार रुपये और मॉडल भाव 6800 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
इस प्रकार आज आष्टा कृषि उपज मंडी में कृषि उपज एवं फल-सब्जियों की कुल आवक 6276 क्विंटल दर्ज की गई।
किसान भाइयों से अपील की जाती है कि मंडी में उपज लाने के पूर्व एक बार भाव की जानकारी अवश्य ले ले।