आष्टा में एसबीआई कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, सीहोर टीम रही विजेता

आष्टा में एसबीआई कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, सीहोर टीम रही विजेता

आष्टा में एसबीआई कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, सीहोर टीम रही विजेता
आष्टा : नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पर रविवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मुकाबला सीहोर एसबीआई और नर्मदापुरम एसबीआई टीमों के बीच खेला गया, जिसमें एसबीआई के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैच में आष्टा शाखा प्रबंधक बिंदेश्वर कामत ने सीहोर टीम की कप्तानी की, जबकि नर्मदापुरम टीम का नेतृत्व ब्रांच मैनेजर जितेंद्र गुप्ता ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीहोर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाकर नर्मदापुरम के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम टीम की ओर से जितेंद्र सुनानिया ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में 54 रन बनाए। उनकी पारी से मुकाबला रोमांचक हो गया और कुछ समय के लिए नर्मदापुरम की जीत की उम्मीदें बढ़ गईं, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम 13.3 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस प्रकार सीहोर टीम ने मैत्री मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के समापन पर रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने विजेता सीहोर टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर उपस्थित रहे और खेल का आनंद लिया।
इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच ऐसे मैत्री मैचों का उद्देश्य कार्य के बाद होने वाली मानसिक थकान को दूर करना, आपसी संवाद बढ़ाना और टीम भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की बात कही।

संजय जोशी

9993169734

17

You may also like

**नदियाँ हमारी संस्कृति की जननी: मोहन नागर** *'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत आष्टा के गोविंदपुरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित; अतिथियों व ग्रामीणों ने ली अविरल धारा बनाए रखने की शपथ

**नदियाँ हम...

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बने डीबीसीपीएल टोल प्लाजा, राहगीरों को मिल रहा ठंडा शुद्ध पेयजल

भीषण गर्म�...

संस्कृति स्कूल के मेधावी छात्रों  को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा किया सम्मानित

संस्कृति �...

Watch: Dhoni enters field at Chepauk for final home appearance of IPL 2026

Watch: Dhoni enters field a...

Share this article: WhatsApp Facebook