पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।
पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।
डॉक्टर हरमन जोसेफ के निधन की खबर बहुत ही दुखद है। उन्होंने पुष्प कल्याण केंद्र अस्पताल आष्टा में 1972 से लेकर आज तक निस्वार्थ भाव और अटूट निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दी । सिस्टर ऑफ सेंट जोसेफ ऑफ चैंबरी संस्था से जुड़ी रही डॉक्टर हरमन जोसेफ ने अपने जीवन काल में हजारों गर्भवती महिलाओं और स्नेक बाइट सर्पदश के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें जीवन दान दिया। आष्टा और आसपास के पूरे ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में उनका यह योगदान आदित्तीयऔर वंदनीय है। एक मसीहा और बेहद अनुभवी डाक्टर के रूप में उनका जाना पूरे समाज और चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।