आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर बालागुरु, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचे कलेक्टर बालागुरु, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

मरीजों से की सीधी बातचीत, अधिकारियों को दिए बेहतर उपचार और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

आष्टा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर के. बालागुरु ने सिविल अस्पताल आष्टा का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी प्रयोगशाला, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित माथुर ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, मरीजों की संख्या, दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन की विस्तृत जानकारी कलेक्टर को दी।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासन और समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा मरीजों की सुविधा से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान रखा जाए।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook