भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म 7 का गलत तरीके से उपयोग कर लोगों के नाम कटवाने का षड्यंत्र चल रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता - हरपाल ठाकुर

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म 7 का गलत तरीके से उपयोग कर लोगों के नाम कटवाने का षड्यंत्र चल रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता - हरपाल ठाकुर

आष्टा - चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही है एस आई आर प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं माइनॉरिटी के मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम पर फार्म 7 भरकर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है ताकि उन लोगों के नाम मतदाता सूची में आने से वंचित रह जाए भाजपा कार्यकर्ताओं के षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी एवं नगर अध्यक्ष जाहिद गुड्डू की अगुवाई में आष्टा रिटर्निंग ऑफिसर नितिन टाले से मिला और जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिन लोगों की पूर्व में एस आई आर के तहत मैपिंग हो चुकी है उन लोगों के नाम कटवाने के लिए फार्म 7 भरकर आपत्ति ली जा रही है और साथ ही शासकीय बी एल ओ पर दबाव बनाया जा रहा है कि उनकी गलत आपत्ति को भी सही मानकर नाम काटे जाएं इस पूरी प्रक्रिया पर एसडीएम आष्टा ने विश्वास दिलाया है कि किसी का भी नाम गलत तरीके से नहीं काटा जाएगा उपरोक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ऊपर से निर्देश है कि प्रत्येक बूथ पर 40 - 50 ऐसे मतदाता चिन्हित किया जाए जो कांग्रेस के मतदाता हो और वह गरीब अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग से आता हो के नाम पर फार्म 7 भरकर आपत्ति दर्ज करा कर उनको अंतिम मतदाता सूची से नाम कटवाने का काम करें ताकि भविष्य में उनकी पार्टी के पक्ष में परिणाम आ सके हरपाल ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा के लोग इस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं जैसे वह अब कभी सरकार से बाहर जाने वाले नहीं है सभी शासकीय बी एल ओ साथियों को दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है और किसी का भी नाम गलत तरीके से नहीं काटे उपरोक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभा खेड़ी ने कहा कि भाजपा द्वारा फार्म 7 मतदाताओं को चिन्हित कर प्रिंट करवा कर बांटे गए हैं जो आपत्ति लगाने वाले को सिर्फ अपना नाम उसमें भरना है और उसे जमा करना है जिसके नाम पर आपत्ति है वह पहले से फार्म के अंदर प्रिंट है इसका मतलब योजनाबंध तरीके से ऊपर से ही मतदाता चिन्हित कर लिए गए हैं जिनके नाम कटवाना है भाजपा का यहां षड्यंत्र लोकतंत्र विरोधी है जो देश के नागरिकों को अपने वोट देने का अधिकार से वंचित किया जा रहा है उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, सुनिल कटारा, खालिद पठान, सन्नवर खान, घनश्याम जांगड़ा, शहीद टेलर, राजकुमार मालवीय, नवाब बेरी, भैया मुजफ्फर पटेल, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रिजवान खान, डॉ एजाज खान,हरेंद्र नौगांव, मनीष खत्री, पुष्पराज जादोन आदिकांग्रेस जन मौजूद रहे

You may also like

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्�...

‘Focus on cricket, not the noise,’ Mithali tells India ahead of Pakistan clash

‘Focus on cricket, not th...

Happy Teachers' Day 2026: 100+ wishes, messages, quotes and WhatsApp status

Happy Teachers' Day 2026: 1...

SAI creates ‘Little Japan’: Indian athletes get taste of Asian Games life in containers

SAI creates ‘Little Japan...

Share this article: WhatsApp Facebook