भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा से महू के लिए रवाना

भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा से महू के लिए रवाना

भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा से महू के लिए रवाना

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेना ध्वज सौंपकर दी शुभकामनाएं

आष्टा। भारतीय सेना के आर्मी हॉट एयर बैलूनिंग अभियान के तहत भोपाल से पुणे की ओर बढ़ रहा हॉट एयर बैलून आज सुबह आष्टा से महू के लिए रवाना हुआ। सुभाष ग्राउंड में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दल प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार को भारतीय सेना का ध्वज भेंट कर शुभ यात्रा दी।

रवाना होने से पहले लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार ने विधायक इंजीनियर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा आष्टा में मिलने वाले सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

सेना का यह हॉट एयर बैलून कल सुबह आष्टा पहुंचा था और डाबरी के खेत में लैंड हुआ था। आगमन पर बायपास चौपाटी पर विधायक इंजीनियर के नेतृत्व में दल के 30 सदस्यीय जांबाज़ सैनिकों का साफा, हार और तिरंगा स्कार्फ पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

रात्रि विश्राम के बाद सुबह 6:30 बजे बैलून अपने अगले पड़ाव महू के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक बैलून को उड़ान भरते देखने उपस्थित रहे।

आर्मी बैलूनिंग अभियान भोपाल से पुणे तक लगभग 830 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जिसमें आज का चरण लगभग 110 किमी का एयर-रूट रहा।

कार्यक्रम में विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, महामंत्री धनरूपमल जैन, मोहित सोनी, वरिष्ठ नेता योगेन्द्रसिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी सैनिकों को स्वल्पाहार भी कराया गया।

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook