भीषण गर्मी में राहत का सहारा बने डीबीसीपीएल टोल प्लाजा, राहगीरों को मिल रहा ठंडा शुद्ध पेयजल

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बने डीबीसीपीएल टोल प्लाजा, राहगीरों को मिल रहा ठंडा शुद्ध पेयजल


आष्टा/सीहोर। मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भोपाल, सीहोर और देवास सहित कई जिलों में लू एवं अत्यधिक तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है तथा दोपहर के समय सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है।
ऐसे कठिन मौसम में डीबीसीपीएल द्वारा संचालित एमपीआरडीसी के फांदा एवं आमलाहा टोल प्लाजा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए राहत केंद्र साबित हो रहे हैं। दोनों टोल प्लाजा पर आरओ प्लांट के माध्यम से ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर लाभान्वित हो रहे हैं।
टोल प्लाजा पर ट्रक चालक, बस यात्री, निजी वाहन चालक एवं अन्य राहगीर अपने कैन और बोतलों में ठंडा पानी भरते नजर आ रहे हैं। कई बार पानी लेने के लिए कतारें भी लग रही हैं। भीषण गर्मी के बीच लंबी दूरी तय कर रहे यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी राहतभरी साबित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय सड़क पर निकलना कठिन हो गया है तथा गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से महसूस हो रही है। ऐसे में टोल प्लाजा पर उपलब्ध ठंडा और शुद्ध पेयजल लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी परिचय दे रहा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में डीबीसीपीएल की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आई

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook