बूथ क्रमांक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती,विधायक हुए शामिल

बूथ क्रमांक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती,विधायक हुए शामिल

आष्टा । भाजपा के पितृ पुरुष एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 165, विधायक कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अटलजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया । 

कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष निलेश कुमार शर्मा (एडवोकेट एवं नोटरी) के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में विधायक श्री इंजीनियर ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनके विचारों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चोरासिया, जिला सलाहकार समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा, महामंत्री धनरूपमल जैन, एम पी शुक्ला, सर्वश उपाध्याय, जितेंद्र कुमार दुबे,मोहित सोनी, सौरभ जैन, आकाश सुराना,राजेश पचलासिया,जितेन्द्र सोलंकी सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You may also like

देश की शीर्ष अदालत ने दिया बिल्डरों को झटका जो ब्राउज़र बनाया गया दिखाया गया उसी के अनुरूप बने प्लान पूरी खबर देखें हमारे साथ

देश की शीर�...

सनातन संस्कृति और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

सनातन संस�...

विधायक कार्यालय में जनसुनवाई वार्ड 15 के नागरिकों ने उठाई हाई टेंशन लाइन हटने की मांग

विधायक का�...

आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर

आष्टा किस�...

Share this article: WhatsApp Facebook