कृषि मंडी में किसानों की सुविधा और शहर में सुचारु यातायात — आष्टा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था

कृषि मंडी में किसानों की सुविधा और शहर में सुचारु यातायात — आष्टा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था

कृषि मंडी में किसानों की सुविधा और शहर में सुचारु यातायात — आष्टा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था

आष्टा। मंगलवार 11 नवंबर 2025 को आष्टा कस्बे में यातायात व्यवस्था को लेकर सराहनीय पहल की गई। कृषि उपज मंडी में पहुंचे किसानों के वाहनों को सुराणा टायर वाली गली से कन्नौद रोड के दोनों ओर सुव्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध खड़ा कराया गया, जिससे कन्नौद रोड पर ट्रैफिक निर्बाध रूप से चलता रहा।

यातायात व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया गया और शहरभर में यातायात अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई, जिससे कुल 13 चालान बनाते हुए 14 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की समझाइश दी गई।
शाम को नया दशहरा मैदान में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक श्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया की प्रस्तुति के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था भी सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook