मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षो की ली समीक्षा बैठक

मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षो की ली समीक्षा बैठक

आष्टा । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन दिनों मप्र में मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य एसआईआर चल रहा है । इसको लेकर भाजपा ने भी उक्त कार्य मे सहयोग एवं निगरानी हेतु अपनी पार्टी की ओर से भी सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-2 की नियुक्ति की है । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के कार्यालय में देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडल अध्यक्षो,जिला पदाधिकारियों,एसआईआर कार्य के जिला संयोजक,विधानसभा संयोजक आदि की एक समीक्षा बैठक ली । बैठक में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उक्त कार्य मंडलो में,मतदान केंद्रों तक कैसा चल रहा है,कोई परेशानी तो नही आ रही है कि सभी से जानकारी ली एवं उक्त अति महत्वपूर्ण कार्य को बड़ी गम्भीरता से लेने की बात कही । 

बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्तिथ रहे । देवास सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी का आज पहली बार विधायक कार्यालय आगमन पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सांसद एवं जिला अध्यक्ष जी का स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

You may also like

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रोशनी का नया संकल्प : कुर्बेश्वर धाम मार्ग पर हाई मास्क लाइट स्थापित

श्रद्धालु...

No Dhoni again; CSK captain says 'thanks to legend' at the toss

No Dhoni again; CSK captain...

'Deadlock over': EU unlocks $105bn loan for Ukraine, slaps new sanctions on Russia

'Deadlock over': EU unlocks...

Fight in PSL: Faheem points bat at Amir after wicket, tension erupts - Watch

Fight in PSL: Faheem points...

Share this article: WhatsApp Facebook