मध्यप्रदेश  जन अभियान परिषद की  नवांकुर संस्थाओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

मध्यप्रदेश जन अभियान की नवांकुर संस्था कामेश्वरी शिक्षा एव् समाज सेवा समिति ने ग्राम बागेर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई संस्था सचिव सुनील राठौर ने भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बिरसा मुंडा जयंती भारत में एक अत्यंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का अवसर है। यह बिरसा मुंडा की वीरता को याद करने और उनका सम्मान करने का समय है, जिन्होंने आदिवासी समुदायों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सभी बाधाओं के विरुद्ध संघर्ष किया इस अवसर पर जन अभियान परामशदाता कन्हया लाला जी , ग्राम सचिव और ग्रामीणगण उपस्थित रहे !  ग्राम विकास समिति  भमुरा सेक्टर क्रमांक 3  मैना द्वारा ग्राम मुगली में बिरसा मुंडा जयंती  के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था प्रभारी महेश चंदेल द्वारा ग्रामीण जनों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय के बारे में बताया, झारखंड के छोटा नागपुर स्थित  उलीहातु  गांव में 15 नवंबर 1875 को बिरसा मुंडा का जन्म हुआ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी बिरसा ने  ईसाई  षड्यंत्रों सामाजिक कुरीतियों आदि को अपने तर्कों से  पठकनी दी और उनका जमकर प्रतिकार किया ब्रिटिश सरकार से अपने जंगलों को बचाने के लिए वनवासियों को एकजुट किया बिरसा को ईश्वर में अथाह विश्वास था आज भी बिरसा के प्रति वनवासियों में श्रद्धा भक्ति कूट-कूट कर भरी है  एवं किस प्रकार बिरसा मुंडा जी ने वनवासी समुदाय की आर्थिक एवं सामाजिक दशा एवं उन पर हो रहे शोषण एवं अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की एवं समाज सुधार की नींव रखी तत्कालीन ब्रिटिश सरकार एवं ईसाई मिशनरियों के धर्म परिवर्तन के  षडयंत्र के खिलाफ आंदोलन चलाया एवं समाज सुधार की राह प्रशस्त की कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित रहे

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook