नपा का नवीन भवन होगा सर्वसुविधायुक्त - रायसिंह मेवाड़ा नवीन भवन के द्वितीय तल की छत का हुआ शुभारंभ

नपा का नवीन भवन होगा सर्वसुविधायुक्त - रायसिंह मेवाड़ा नवीन भवन के द्वितीय तल की छत का हुआ शुभारंभ


आष्टा। नगरपालिका द्वारा अपने स्वयं के नवीन भवन का निर्माण अटल कॉलोनी के पीछे किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है। उक्त भवन दो मंजिला सर्वसुविधायुक्त बनेगा। नगरपालिका के नवीन भवन निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नपा के तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया एवं द्वितीय तल की छत का विधि-विधान से शुभारंभ किया। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने संबंधित निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नपा के नवीन भवन के निर्माण में निर्माण सामग्रियां उच्चगुणवत्ता की बरते तथा तय समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करें।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका का नवीन भवन दो मंजिला निर्मित होगा, जिसमें सभी विभागों के पृथक-पृथक व्यवस्थित कक्ष होंगे। प्रथम तल पर परिषद हाल, कॉन्फ्रेंस हाल, ऑडिट सेक्शन, अकाउंट शाखा, पार्षदों के बैठने के लिए पृथक से कक्ष, इलेक्ट्रीक शाखा, जल शाखा, तकनीकी शाखा के साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। द्वितीय तल पर रिसेप्शन एरिया, स्टोर रूम, नामांतरण, समग्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, प्रोपर्टी टैक्स, रेवेन्यु शाखा, सहायक उपयंत्री कक्ष, आवक-जावक कक्ष, अध्यक्ष, सीएमओ कक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष आदि के कक्ष रहेंगे। दोनों ही तलों पर व्यवस्थित शौचालयों का निर्माण भी होगा।
पहुंच मार्ग का होगा निर्माण - नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय तक आने के लिए पृथक से नागरिकों के लिए पहुंचमार्ग बनाया जाएगा। वहीं पार्क, बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण होगा। श्री मेवाड़ा ने कहा कि वर्तमान में नगरपालिका का कार्यालय भवन शहर के बीचोबीच स्थित है तथा बसस्टैंड पर होने के कारण कार्यालय समय में पूरे दिन वाहनों का शोरगुल रहता है, जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं परिसर छोटा होने के कारण कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को वाहन रखने में भी समस्याएं होती है। नपा का नवीन बनने से अब यह सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण होगा। इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, मुकेश राठौर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, अनिल धुर्वे, हसीन ठेकेदार, संजय शर्मा, जितेन्द्र बुदासा आदि मौजूद थे। 

You may also like

झमाझम बारिश ने नगर को किया तरबतर किसानों के चेहरे खिले

झमाझम बार�...

Shop Can’t Charge Round-Off Extra: Rajasthan panel rules; Jaipur mart fined ₹10,000

Shop Can’t Charge Round-O...

Ukraine strikes Russian satellite communications hub near Moscow again; Russia downs 419 drones

Ukraine strikes Russian sat...

'We didn't hold him hostage': Punjab Kings' Shashank Singh breaks silence after FIR against him, father

'We didn't hold him hostage...

Share this article: WhatsApp Facebook