पिछले दिन हुए करणी सेवा पर पथराव को लेकर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने की समीक्षा बैठक प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांगी जानकारी

पिछले दिन हुए करणी सेवा पर पथराव को लेकर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने की समीक्षा बैठक प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांगी जानकारी

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रशासन-पुलिस अधिकारियों की बैठक ली,पत्थरबाजी की घटना में जनभावनाओं के अनुरूप दोषियों पर करे कड़ी कार्यवाही

आष्टा । रविवार को आष्टा के अलीपुर क्षेत्र में हरदा से अपने अपने स्थान को जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह पथराव किया गया था । उक्त घटना के बाद आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने स्थानीय विश्रामगृह पर अनुविभाग के अधिकारियों की बैठक ली एवं घटना के बाद से अभी तक प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की गई उसकी जानकारी ले कर समीक्षा की । बैठक में  एसडीएम नितिन टाले,एसडीओपी आकाश अमलकर,आष्टा एवं पार्वती थाना प्रभारी गिरीश दुबे  हरिसिंह परमार, तहसीलदार रामलाल पगारे उपस्तिथ रहे । बैठक में एसडीएम एवं एसडीओपी ने घटना की रात्रि से लेकर अभी तक स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई कार्य कार्यवाही की जानकारी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दी । समीक्षा बैठक में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को एसडीओपी आकाश अमलकर ने जानकारी दी की घटना के बाद जो सोशल मीडिया पर वीडियो आये एवं सीसीटीवी  वीडियो तथा अन्य माध्यमो से जानकारी मिली उस आधार पर जो आरोपी अभी तक चिन्हित हुए उन सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये कि उक्त घटना अत्यंत गम्भीर एवं नगर की गंगा जमनी संस्कृति के लिये चिंता का विषय है । उक्त घटना निंदनीय है । घटना के बाद जिस तरह पथराव कर जिन तत्वों ने भी आष्टा की शांति को भंग करने के प्रयास किए गए वह असहनीय है । इस घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों की पहचान कर उन पर जनभावनाओं के अनुरूप नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । घटना के बाद आज आहूत की गई समीक्षा बैठक में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विस्तार से जानकारी विधायक को दी ।

Source : संजय जोशी 9993169734

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook