प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" हमे नई प्रेरणा ओर ऊर्जा देता है की हम देश,समाज के लिये अच्छे से अच्छा और क्या कर सकते है-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक के नेतृत्व में बूथ क्र 155 पर बूथ अध्यक्ष मनोहर श्रीवास्तव के निवास पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन

प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" हमे नई प्रेरणा ओर ऊर्जा देता है की हम देश,समाज के लिये अच्छे से अच्छा और क्या कर सकते है-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक के नेतृत्व में बूथ क्र 155 पर बूथ अध्यक्ष मनोहर श्रीवास्तव के निवास पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो वार्ता न होकर, जनमानस के हृदय से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने का अनुपम प्रयास है। 'मन की बात' के द्वारा ग्राम से लेकर नगर,शहर,महानगरों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को मन की बात से प्रेरणा प्राप्त होती है। आज के एपिसोड में नैचरल फार्मिंग,विंटर गेम्स,स्वदेशी को लेकर प्रधानमंत्री जी ने हम सब को एक बड़ा संदेश भी दिया है,जिसे हम सब आत्मसात करे ।

उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा नगर के वार्ड क्र 2 के बूथ क्र 155 के बूथ अध्यक्ष मनोहर श्रीवास्तव के निवास पर मन की बात सुनने के पश्चात उपस्तिथ भाजपा कार्यकर्ताओं,मातृ शक्तियों  को संबोधित करते हुए कहे । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हमें यह स्मरण कराते हैं कि राष्ट्र की प्रगति हम सब के योगदान के बिना संभव नही है । हम सब को भारत माता को परमवैभव पर ले जाना है । आज भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरी है । विधायक ने कहा की आज विपक्ष हर बात में नकारात्मक सोच को आगे कर एक गलत वातावरण निर्मित करने में सोशल मीडिया पर जुटा है,हमारे सभी कार्यकर्ता भी अपने,कामो को,योजनाओं को बता कर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दे । आज हमें हमारी केंद्र,राज्य की सरकार के कार्यो,योजनाओं को लेकर गर्व है । हमारी सरकार गांव,गरीब,किसान,युवा,महिला, अनुसुचित जाती,जनजाति,पिछड़ा,सामान्य वर्ग,व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिये जो किया उसको हमे जन जन तक,घर घर तक पहुचाना होगा । और हमारी बूथ समिति ये कार्य अच्छे से कर भी रही है और आगे भी करेगी । प्रधानमंत्री जी का रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा देता है,उनके संकल्पों को ऊर्जा प्रदान करता है ।

'मन की बात' भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों को पुनः प्रतिष्ठित करती है।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं,नागरिको से आत्मनिर्भर भारत के लिये स्वदेशी को अपनाने का भी आव्हान किया । जब हम सब स्वदेशी को अपनाएंगे तब ही भारत  आत्मनिर्भर,समर्थ,शक्तिशाली बनेगा । कार्यक्रम को सोनू गुणवान एवं विशाल चौरसिया ने भी संबोधित किया । 

मन की बात कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बूथ अध्यक्ष मनोहर श्रीवास्तव,श्रीमति उमादेवी श्रीवास्तव,एकादशी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति शारदा देवी,बीएलए 2 राजू प्रकाश,जीतमल बागवान,महेश प्रजापति,कमलेश जैन,कोमल जैन 

का स्वागत सम्मान कर अभिनन्दन किया । कार्यक्रम में जिला भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष ऋतु जैन के जन्मदिन पर विधायक ने उनका स्वागत सम्मान कर बधाई दी ।

मन की बात श्रवण करने चित्रांश निवास पहुचने पर बूथ अध्यक्ष मनोहर श्रीवास्तव द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,सोनू गुणवान,नपा अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाडा,जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल,जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष ऋतु आनन्द जैन,जिला मंत्री तारा कटारिया

नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,पार्षद कमलेश जैन

अजबसिंह ठाकुर,जितेन्द्र सोलंकी,मनोहरसिंह मालवीय,कोमल जैन,ओम नामदेव,जुगल मालवीय, राजू प्रकाश जीतमल बागवान, दिलीप वर्मा, बाबूलाल जामलिया, मनोहर वर्मा, जयराम वर्मा, सुरेश यादव, परमानंद विश्वकर्मा, मनोज जैन, सौरभ शीतल, मानसिंह ठाकुर,अशोक पांचाल,गोपाल पांचाल,मोहन श्रीवास्तव का स्वागत किया । मन की बात कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में वार्ड 1,2,3 के सभी 6 बूथ के कार्यकर्ता,मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्तिथ रही । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धनरूपमल जैन ने किया एवं अंत में सभी का आभार पार्षद कमलेश जैन ने व्यक्त किया

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook