राजनीति के चोले में लिपटी साधुता, समाज में खलल की साजिश” कालू भट्ट का बड़ा आरोप।

राजनीति के चोले में लिपटी साधुता, समाज में खलल की साजिश” कालू भट्ट का बड़ा आरोप।

राजनीति के चोले में लिपटी साधुता, समाज में खलल की साजिश” कालू भट्ट का बड़ा आरोप।

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट की प्रेस वार्ता में मचा बवाल, बोले – ‘एक राजनीतिक बाबा के ऑफिस से चल रही है समाज तोड़ने की मुहिम’

आष्टा।
नगर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के केंद्रबिंदु बन चुके हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भविष्य भट्ट ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राजनीति और साधुता के गठजोड़ पर तीखा हमला बोला।
भट्ट ने साफ कहा — “एक राजनीतिक बाबा के ऑफिस से समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है, ताकि नगरपालिका चुनाव से पहले इस मंच का राजनीतिक उपयोग किया जा सके।”
उन्होंने दावा किया कि यह पूरा षड्यंत्र समाज में दरार डालने और उनकी लोकप्रियता को कमजोर करने की चाल है।
भट्ट ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “आजकल कुछ बाबा राजनीति का पाठ पढ़ा रहे हैं और राजनीति वाले साधुता का चोला ओढ़ रहे हैं, इससे बड़ा विडंबनापूर्ण दौर और क्या होगा?”
“हिसाब का हिसाब है, लेकिन सड़क पर नहीं दूंगा”
वार्ता में जब उनसे हिसाब-किताब पर सवाल पूछा गया तो भट्ट ने बिना लाग–लपेट कहा 
“मेरे पास एक-एक पैसे का हिसाब दर्ज है, पर कोई भी सड़क चलते हिसाब मांगेगा तो मैं किसको दूं? समाज के वरिष्ठ जन और गणमान्य नागरिक जब चाहेंगे, सबके सामने हिसाब रख दूंगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि 51 सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ उन्हें 2 साल के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया है, और वह दस्तावेज उन्होंने पत्रकारों को भी दिखाया।
“कुछ 5–7 लोग ही हैं जो कार्यकारिणी गठन में अड़ंगा डालते रहे, वही अब पर्दे के पीछे से साजिश चला रहे हैं।”

मछली कांड” पर भी बोले 
“तालाब पर राज खत्म हुआ तो बौखलाए हैं कुछ लोग”
कालू भट्ट ने नगर के चर्चित ‘मछली कांड’ पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि खोखर माता मंदिर परिसर के कमल तालाब पर बीते 20 साल से एक व्यक्ति का “एकछत्र राज” था, लेकिन मानव अधिकार आयोग की जांच के बाद वह तालाब अब भोई समाज को सौंपा गया है।
“यही दर्द कुछ लोगों को खाए जा रहा है, इसी तिलमिलाहट से यह झूठा प्रोपेगंडा फैलाया जा रहा है,” उन्होंने कहा।
भट्ट का आरोप है कि कुछ राजनीतिक आकाओं की शह पर माहौल को सांप्रदायिक मोड़ देने की कोशिश हो रही है, ताकि “हिंदू उत्सव समिति” जैसे मजबूत संगठन को भीतर से तोड़ा जा सके।ये बात
नगर के लोग सब जानते हैं
कालू भट्ट ने नगर के बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि
“मैं सकल समाज के सभी अध्यक्षों का सम्मान करता हूं, यदि नगर के गणमान्य नागरिक मिलकर कोई भी निर्णय लेंगे तो मैं उसे स्वीकार करूंगा। लेकिन 5–7 लोगों की साजिश को समाज पर हावी नहीं होने दूंगा।”
चर्चा गरम, राजनीति भी तपी
भट्ट की इस प्रेस वार्ता के बाद नगर में चर्चा का माहौल और गरम हो गया है।
कहा जा रहा है कि “यह मामला सिर्फ समाज का नहीं, बल्कि आने वाले नगर पालिका चुनाव की रणनीति का भी हिस्सा है।”
राजनीतिक गलियारों में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वह “राजनीतिक बाबा” कौन है जिसकी तरफ कालू भट्ट ने इशारा किया?
क्या अब हिंदू उत्सव समिति का मंच समाज सेवा का रहेगा या राजनीति का रणक्षेत्र बनेगा — यह आने वाले दिनों में तय होगा।
फिलहाल, नगर की गलियों में यही चर्चा है कि
मछली कांड से ज्यादा खलबली राजनीति कांड ने मचा दी है।

पत्रकार
संजय जोशी

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook