सीएमओ ने स्वयं किया सर्चिंग दल के साथ पार्वती नदी किनारों का निरीक्षण नदी किनारे स्थित कुआंे, बावड़ियों पर चस्पा किए चेतावनी नोटिस

सीएमओ ने स्वयं किया सर्चिंग दल के साथ पार्वती नदी किनारों का निरीक्षण नदी किनारे स्थित कुआंे, बावड़ियों पर चस्पा किए चेतावनी नोटिस

आष्टा। नगरपालिका ने पानी की चोरी पूर्ण रूप से रोकने की ठान ली है और इसी के चलते सर्जिंग कार्य की पूरी बागडौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने अपने हाथ में ली। इसी का परिणाम रहा कि सर्चिंग दल के साथ आज पूरे दिन नाव के माध्यम से व पैदल पार्वती नदी के किनारे स्वयं के द्वारा निरीक्षण किया गया।


मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित जल आष्टा नगरवासियों के लिए सुरक्षित रह सकें इसके लिए नगरपालिका की सर्चिंग टीम द्वारा दिन और रात दोनों समय पार्वती नदी किनारों की निगरानी रख रही है। साथ ही अवैध रूप से पानी की चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए विद्युत जल मोटर सहित अर्थदंड से दंडित करने की भी कार्यवाही नगरपालिका द्वारा की जा रही है। जप्त मोटरों को राजसात भी किया जाएगा। सीएमओ श्री प्रजापति ने कहा कि पार्वती नदी में संग्रहित जल को मार्च माह तक सुरक्षित रख सकें इस ओर पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है, ताकि नगरवासियों को ग्रीष्मकाल में पानी की किल्लत का सामना नही करना पड़े।
पार्वती नदी किनारे बसे ग्रामों में होगी मुनादी - मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रजापति ने यह भी बताया कि पार्वती नदी से सटे व किनारों पर बसे ग्रामों में नगरपालिका द्वारा मुनादी कराई जाएगी और मुनादी के माध्यम से ग्रामीणजनों से अपील की जाएगी कि नदी में अवैध रूप से विद्युत जल मोटर डालकर पानी की चोरी नही करें, अगर पानी की चोरी करते पाए गए तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कुआंे, नलकूपों के समीप चस्पा किए नोटिस - मुख्य नगगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति के नेतृत्व में आज किए गए सर्चिंग कार्य के दौरान नदी के किनारों पर ग्रामीणजनों के कुआंे, तालाबों के समीप चेतावनी नोटिस भी चस्पा किए है। सीएमओ श्री प्रजापति द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि ग्रामीणजन अपने खेतों में सिंचाई के लिए नदी में संग्रहित जल को जमीन में आड़ा कर अपने कुओं इत्यादि जल स्त्रोतों में समाहित कर खेतों में अवैध रूप से सिंचाई करते है। ऐसे सभी स्थानों को आज चिन्हित किया गया है।
नाला बनाकर की जा रही थी पानी चोरी - ग्रामीणजनों द्वारा अवैध रूप से जल मोटर डालकर पानी चोरी के साथ-साथ पार्वती नदी से सटाकर एक कच्चे नाला बना लिया गया था, जिसके माध्यम से पानी की चोरी की जा रही थी। उक्त नाले को भी सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल की सहायता से बंद कराया गया। आज किए गए सर्चिंग कार्य में सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति के साथ दरोगा राजेश घेंघट, पंप अटेंडेंट कैलाश बागवान, रमेश यादव, राकेश बागवान, अजय नाथ, कपिल वर्मा, श्याम यादव आदि शामिल थे।

You may also like

सनातन संस्कृति और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

सनातन संस�...

विधायक कार्यालय में जनसुनवाई वार्ड 15 के नागरिकों ने उठाई हाई टेंशन लाइन हटने की मांग

विधायक का�...

आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर

आष्टा किस�...

Palo Alto Networks CEO Nikesh Arora has advice for companies investing billions in AI

Palo Alto Networks CEO Nike...

Share this article: WhatsApp Facebook