*सीएमसीएलडीपी शासन की अभिनव पहल- डॉ. वीरेन्द्र व्यास*

*सीएमसीएलडीपी शासन की अभिनव पहल- डॉ. वीरेन्द्र व्यास*

सीहोर - म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड व जिला सीहोर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा में म.प्र. जन अभियान परिषद के निदेशक सेल डॉ. वीरेन्द्र व्यास के मुख्य आतिथ्य, जिला समन्वयक श्रीमति पारुल उपाध्याय  एवं विकासखंड समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
मुख्य अतिथि निदेशक सेल डॉ. वीरेन्द्र व्यास द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की महत्ता एवं विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम शासन की एक अभिनव पहल है। सभी छात्रों को पाठ्यक्रम में एक प्रेरक एवं मार्गदर्शन की भूमिका का निर्वहन कर सामुदायिक नेतृत्वकर्ता तैयार करें। छात्रों को  आवश्यकता के बारे बताते हुए कहा कि ज़रूरत इसलिए होती है ताकि लोग अपने काम को कुशलता से कर सकें। संपर्क कक्षा से कौशल व प्रदर्शन में भी सुधार होता है और वे अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाते। फील्ड वर्क, निर्धारित प्रपत्रों के आधार पर तथ्य संकलन पर, विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम प्रावधान और अनुप्रयोग, पाठ्यक्रम संचालन में परामर्शदाता की भूमिका, इंटर्नशिप आदि विषयों पर उपस्थित छात्रों को जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम के अंत में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं उपस्थित छात्रों को सत्र 2024-25 की मार्कशीट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत दो पौधों का रोपण किया।
अंत में संचालन रवि सोनी एवं आभार प्रदीप सिंह सेंगर द्वारा किया गया। इसमें नवांकुर संस्था प्रतिनिधि अनिल सक्सेना, राकेश शर्मा, राहुल मेवाड़ा, हृदेश परमार, थान सिंह मीना, मेंटर्स रवि सोनी, नमृता बरेठा, जीतेन्द्र परमार, धर्मेंद्र चिरोलिया, विदोष गौर एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

You may also like

देश की शीर्ष अदालत ने दिया बिल्डरों को झटका जो ब्राउज़र बनाया गया दिखाया गया उसी के अनुरूप बने प्लान पूरी खबर देखें हमारे साथ

देश की शीर�...

सनातन संस्कृति और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

सनातन संस�...

विधायक कार्यालय में जनसुनवाई वार्ड 15 के नागरिकों ने उठाई हाई टेंशन लाइन हटने की मांग

विधायक का�...

आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर

आष्टा किस�...

Share this article: WhatsApp Facebook