सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

*कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी में साक्षी जाट ने किया प्रथम स्थान प्राप्त*

जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, डॉक्टर, पत्रकार, समाजसेवि, वकील, कॉलेज डायरेक्टर एवं समाजसेवी व सैन्य अधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर साक्षी जाट का किया सम्मान, इनरव्हील क्लब एवं मारवाड़ी महिला मंडल ने दी बधाई

आष्टा- कारगिल विजय दिवस के पूर्व बीते दिनों कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित कि गई। जिसमें नगर के युवा पत्रकार धनंजय जाट की भांजी साक्षी जाट ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी जाट ग्राम झारखेड़ा के किसान मुकेश जाट की पुत्री है। उनकी माता का नाम मंजू जाट है। 
*'सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट-* कारगिल दिवस पर ग्रीन फील्ड कॉन्फ्रेंस हॉल, आष्टा में 'कारगिल विजय दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी (लिखित परीक्षा) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी जाट 'सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई। भोपाल, वायु सेना अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा, देवास, थल सेना अधिकारी कप्तान सरदार सिंह रावत, तहसीलदार रामलाल पगारे, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, ग्रीन फील्ड कॉलेज डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता नगिनचंद जैन, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, BJP नगर अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. अध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर महामंत्री मोहित सोनी, पत्रकार धनंजय जाट ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर साक्षी जाट को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमैन श्रीमती चंदा बोहरा, आरएसएस जिला प्रमुख संतोष वर्मा, समाजसेवी मनोज ताम्रकार, दीपक चौधरी एवं समाजसेवी नारायण सिंह वर्मा आदि अन्य उपस्थित रहे। वहीं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी एवं समस्त पदाधिकारी, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव बलराम सिंह वर्मा, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत एवं इंडियन फिटनेस अकैडमी संचालक राकेश मेवाड़ा ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त श्री सुरेश कुशवाहा, निर्मला मालाकार, अंबिका शर्मा, राजेश्वरी शर्मा एवं भगवती प्रसाद शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया एवं अग्नि वीरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सीहोर, भोपाल, देवास, शुजालपुर एवं खातेगांव से आए समिति के पदाधिकारी और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook