सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने युवा खेल महोत्सव को लेकर की बैठक

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने युवा खेल महोत्सव को लेकर की बैठक

सांसद खेल महोत्सव के आयोजन एवं पेयजल व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न 

आष्टा
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में फिटनेस को बढावा देने एवं स्थानीय खेल प्रतभाओं की पहचान करने के उद्देश्य से आष्टा विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 17  जनवरी 2026  को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रचलित एवं परम्परागत खेलों को प्रोत्साहित करना तथा फिट इंडिया अभियान को सशक्त बनाना है,उक्त खेल महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष-आष्टा में  देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता एवं विधानसभा क्षेत्र आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की उपस्थिति में खण्ड स्तरीय विभाग प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें आवश्यक तैय्यारियों को ले कर सांसद द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया ,आष्टा शहर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मैदान में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में कबड्डी ,व्हालीबॉल ,रस्साकसी एवं एथेलेटिक्स 100 से 200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आष्टा विधानसभा के विभिन्न विधाओं के कोच एवं खिलाड़ी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ,आयोजन के दौरान नगर पालिका-आष्टा द्वारा खेल मैदान की सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना,स्वास्थय विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना ,पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कराना ,शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ी छात्र -छात्राओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित करवाना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए उपयुक्त सामग्री की व्यवस्था तथा जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगितओं का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रतिदिन प्रकाशित करना शामिल है | बैठक के दौरान सांसद ,विधायक एवं एसडीएम द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को ले कर विस्तृत निर्देश दिए गए ,जिसमें पेयजल जिस भी स्रोत से सप्लाई हो रहा है उसकी आवश्यक टेस्टिंग (जांच) ,पेयजल टंकियों की नियमित सफाई एवं प्रत्येक पेयजल टंकी पर एक कर्मचारी की उपस्थिति हेतु लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका/परिषद्-आष्टा,कोठरी एवं जावर को निर्देशित किया गया, उक्त बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) -आष्टा नितिन टाले ,एसडीओपी आकाश अमलकर ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार व्यास,खंड स्तरीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |

संजय  जोशी 

9993169734 

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook