सांदीपनि विद्यालय आष्टा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित

सांदीपनि विद्यालय आष्टा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित


राज्य प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया सम्मान
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधायक ने किया सम्मानित

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में दिनांक 29 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, न.पा. अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,
महिला सशक्तिकरण प्रभारी मोना राजेश मेवाड़ा, सौरभ जैन शीतल, आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य सितवत खान द्वारा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया। प्राचार्य खान द्वारा बताया गया कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा 2026 में सांदीपनि विद्यालय आष्टा की छात्रा कु. प्रिंसी विश्वकर्मा 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य प्रावीण्य सूची में 5 वां स्थान प्राप्त किया एवं कु. पदमा परमार ने जिला प्राविण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा 12वीं के 194 विद्यार्थी एवं कक्षा 10वीं के 136 विद्यार्थियों द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया। उत्कृष्ट प्रदर्षन करने पर विद्यालय में इन विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया। 
इस अवसर मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम में पधारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा म.प्र. का सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय भवन आष्टा में बनाया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा दिनांक 12 अप्रैल को किया गया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा का कोई कमी नहीं है, इसी का परिणाम है, कि इतनी बड़ी संख्या में इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा निशुल्क  बस सेवा भी चलाई जा रही है। विधायक  इंजीनियर ने बताया कि पूर्व के समय में सरकारी स्कूल में इतनी सुविधा नही हुआ करती थी, लेकिन हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हक में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की जिसका लाभ आष्टा अंचल के सभी विद्यार्थी ले रहें है।  
कार्यक्रम में पधारे जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वह मेहनत करने से पीछे नही रहे। मैं भी इस विद्यालय में पढ़ा हूं। हम जब पढ़ते थे, तब सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की परिवहन एवं शैक्षणिक व्यवस्था नही थी, हम पैदल विद्यालय आते थे, और विद्या अर्जित करके जाते थे। केवल विद्यार्थी को मन लगाकर पढ़ना है। मेवाड़ा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को सुशील संचेती, मोना मेवाडा ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीष वर्मा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य सितवत खान ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों इनके माता पिता एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी,और कहा कि कोई भी व्यक्ति लक्ष्य तय करके उस दिशा में यदि पूरे मनोयोग से प्रयास करें, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, उनके माता पिता एवं मार्गदर्षी शिक्षकों को दिया।

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook