सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया शुभारंभ, 45 लोगों ने किया रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया शुभारंभ, 45 लोगों ने किया रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया शुभारंभ, 45 लोगों ने किया रक्तदान
आष्टा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिविल अस्पताल आष्टा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने फीता काटकर किया।
विधायक ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीहोर जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली।
शिविर में करीब 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं के लिए जूस, फल और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, जावर मंडल अध्यक्ष विजेंद्रसिंह ठाकुर, डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook