स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ

आष्टा-  ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा भारत विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम किया शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री गोपाल सिंह इंजीनियर शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र जी सूर्यवंशी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  सभी अतिथियों का ब्लॉक समन्वयक भगवत शरण लोधी ने अंगवस्त्र देकर सम्मान किया एवं भारतीय परंपरा अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं आगामी कार्यक्रम से अवगत कराया वहीं पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर ने स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका धैय वाक्य था कि जब तक चलते रहो तब तक लक्ष्य प्राप्त न हो भारत जागरण के नारा भी लगवाए एवं स्वामी जी के संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने उनके  द्वारा बताए पथ पर चलने का आग्रह किया वहीं पर श्रीमती पारुल उपाध्याय जी ने जिले में हो रहे  समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने स्वामी जी के जीवन प्रकाश डालते हो कहां की उन्होंने अभाव की जिंदगी की कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया एवं आध्यात्मिक के माध्यम से भारत को जगतगुरु बनाने में अपना योगदान दिया एवं सनातन की विशेषताओं से विश्व को अवगत कराया 

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता एवं विशिष्ट गतिविधि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानि किया  उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र नवांकुर संस्था के प्रभारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि सहित मेंटर्स एवं अनेक  प्रतिभागी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर द्वारा स्वदेशी की शपथ दिलाई कार्यक्रम संचालन राकेश शर्मा एवं आभार मुकेश राठौर द्वारा व्यक्त किया गया ।

You may also like

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्�...

‘Focus on cricket, not the noise,’ Mithali tells India ahead of Pakistan clash

‘Focus on cricket, not th...

Happy Teachers' Day 2026: 100+ wishes, messages, quotes and WhatsApp status

Happy Teachers' Day 2026: 1...

SAI creates ‘Little Japan’: Indian athletes get taste of Asian Games life in containers

SAI creates ‘Little Japan...

Share this article: WhatsApp Facebook