धरमपुरी हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, सिद्दीकगंज पुलिस ने भेजा जेल

धरमपुरी हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, सिद्दीकगंज पुलिस ने भेजा जेल

धरमपुरी हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, सिद्दीकगंज पुलिस ने भेजा जेल

पुरानी रंजिश के चलते परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की हुई थी हत्या, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद
आष्टा/सीहोर।
थाना सिद्दीकगंज पुलिस ने धरमपुरी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को वन भूमि के पुराने विवाद एवं एक लड़के के एक्सीडेंट की रंजिश के चलते कुलदीप पिता जगदीश एवं शीतल पिता जगदीश पर उस समय घात लगाकर हमला किया गया था, जब वे परीक्षा देने जा रहे थे। हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट थाना सिद्दीकगंज में दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देश तथा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों—हेमंत उर्फ संजू पिता हरीसिंह (29 वर्ष), सेवंता बाई पति हरीसिंह मालवीय (50 वर्ष), हरीसिंह पिता गंगाराम मालवीय (55 वर्ष) एवं हेमलता बाई पति संजू उर्फ हेमंत (26 वर्ष), सभी निवासी ग्राम धरमपुरी थाना सिद्दीकगंज—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी कमलसिंह पिता उमरावसिंह गुणवान (35 वर्ष), निवासी खजूरिया कासम थाना सिद्दीकगंज, फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक अमरपाल राणावत, आरक्षक काव सिंह रावत, आरक्षक सुरेन्द्र राणा, आरक्षक जीवन जामले एवं आरक्षक अम्बालाल का सराहनीय योगदान रहा।

You may also like

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

भगवान परश�...

Who is Praful Hinge? 3 wickets in 1 over! SRH debutant who destroyed RR

Who is Praful Hinge? 3 wick...

Vaibhav Sooryavanshi falls for golden duck; Kavya Maran's wild celebration goes viral

Vaibhav Sooryavanshi falls ...

Don Tzu and the art of war (only winning, no losing)

Don Tzu and the art of war ...

Share this article: WhatsApp Facebook