वीआईटी में घटी घटना की हो उच्चस्तरीय जांच-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

वीआईटी में घटी घटना की हो उच्चस्तरीय जांच-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

प्रशासन-पुलिस,घर जा रहे विद्यार्थियों को कोई परेशानी ना हो, पर रखे नजर,मनमाना किराया बसूल करने वाली बसों पर करे कार्यवाही

आष्टा । कल रात्रि में कोठरी स्थित वीआईटी परिसर में विद्यार्थियों द्वारा जो आंदोलन किया तथा आंदोलन में आक्रोशित विद्यार्थियों द्वारा जिन कारणों से आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रात्रि में घटी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रात्रि में वीआईटी के अंदर जो कुछ घटना घटी निश्चित वो दुर्भाग्यपूर्ण है । विद्यारथियों को उग्र आंदोलन क्यों करना पड़ा ।।। इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए क्योंकि वीआईटी कॉलेज में प्रदेश के ही नहीं, देश के अन्य प्रान्तों से विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण करने, उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए हैं उन्हें हमारे विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी या असुविधा नहीं होनी चाहिए मेरी जानकारी में आया है की घटना होने के बाद कॉलेज प्रबंधन में छात्रों को छुट्टी देती है और बड़ी संख्या में छात्र अपने घर वापस जा रहे हैं ऐसे में उनके आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित भी कर दिया गया है ।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook