विश्व कैंसर दिवस पर देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की सराहनीय मानवीय पहल देवास।

विश्व कैंसर दिवस पर देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की सराहनीय मानवीय पहल देवास।


विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) द्वारा सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त रूप देते हुए एक अनुकरणीय पहल की गई। डीबीसीपीएल (वर्टिस) के सीएसआर प्रशासन के तत्वावधान में फंदा टोल प्लाजा परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसने जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।
इस शिविर में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शिविर के माध्यम से नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें समय पर रोग पहचान, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित जागरूकता प्रदान की गई।
यह शिविर प्रोजेक्ट ‘निरामया’ के अंतर्गत अपोलो फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख श्रीमती स्नेहा झा, परियोजना समन्वयक डॉ. अय्याज (एमबीबीएस, मेडिसिन), वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्पित भार्गव एवं सीएसआर प्रबंधक  उमा शंकर पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करना, बीमारियों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा “समय पर जांच, सुरक्षित जीवन” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर अपोलो फाउंडेशन टेली-मेडिसिन प्रशासन से संदीप, नर्सिंग स्टाफ नरेन्द्र एवं अजय, डीबीसीपीएल की टीम के सदस्य तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सीएसआर के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल एक सेवा कार्यक्रम रहा, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर समाज और रोग-मुक्त भारत की दिशा में एक संवेदनशील एवं मानवीय कदम सिद्ध हुआ। यह पहल जन-स्वास्थ्य के प्रति डीबीसीपीएल (वर्टिस) की सामाजिक प्रतिबद्धता, उत्तरदायित्वपूर्ण सोच और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली रूप से दर्शाती है।

You may also like

सिविल अस्पताल आष्टा में महिला की बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा भरोसा

सिविल अस्�...

FIFA World Cup: Pulisic overtakes Ronaldo in assists as USA rout Paraguay

FIFA World Cup: Pulisic ove...

As US bans Fable 5 and Mythos 5, Anthropic shares a 700-plus word statement

As US bans Fable 5 and Myth...

IND vs AFG: Virat, Hardik injuries open doors for Ishan Kishan and Nitish Reddy

IND vs AFG: Virat, Hardik i...

Share this article: WhatsApp Facebook