याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर समिति हुई पूरी तरह डिजिटल,अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर समिति हुई पूरी तरह डिजिटल,अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

आष्टा । मप्र विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की आज विधानसभा भवन में कक्ष क्र 4 में बैठक सम्पन्न हुई । समिति के सदस्य  आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर उक्त बैठक में शामिल हुए । समिति के समक्ष प्रस्तुत हुई याचिकाओ एवं अभ्यावेदनो पर समिति की बैठक में सुनवाई की गई एवं सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये ।

समिति के सदस्य आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की अब उक्त याचिका एवं अभ्यावेदन समिति पूरी तरह से डिजिटल हो गई है । अब समिति को सभी आवेदन एवं याचिकाएं ऑनलाइन भेजे जा सकेंगे एवं समिति की ओर से जो निर्णय होंगे वो भी आवेदनकर्ता को ऑनलाइन प्राप्त हो जायेंगे ।आज समिति के अध्यक्ष मप्र शासन के मंत्री हरदीपसिंह डांग ने फीता काट कर शुभारम्भ किया । इस अवसर पर समिति के सदस्य आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित अन्य सभी सदस्य,विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्तिथ रहे

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook