आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर
बीमा से वंचित किसानों के हक की आवाज, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
आष्टा। फसल बीमा राशि से वंचित किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील आष्टा ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि पात्र किसानों और बीमा से छूटे गांवों को जल्द से जल्द फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए।
ज्ञापन के बाद एसडीएम की मौजूदगी में तहसीलदार, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ किसानों की विस्तृत चर्चा हुई। किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बीमा राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की।
अधिकारियों एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट कहा कि फसल बीमा किसानों का अधिकार है। यदि तय समय में पात्र किसानों को बीमा राशि नहीं मिली तो संघ आंदोलन को व्यापक रूप देगा। आवश्यकता पड़ने पर तहसील से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक आंदोलन तथा बीमा कंपनी के कार्यालय एवं भोपाल स्थित वल्लभ भवन तक आवाज उठाने की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित जिला एवं तहसील पदाधिकारी और विभिन्न गांवों से आए किसान मौजूद रहे।
“बीमा किसान का अधिकार है, हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।