बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया उसकी रक्षा करना हम सब का दायित्व है-गोपालसिंह इंजीनियर

बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया उसकी रक्षा करना हम सब का दायित्व है-गोपालसिंह इंजीनियर

भाजपा ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

आष्टा । भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने इस देश को एक ऐसा संविधान  दिया है,जो गागर में सागर के समान है । आज कुछ नेता दिन रात संविधान की प्रति कभी हाथों में कभी जेब मे लेकर घूमते है,सभाओं ओर रैलियों में उस संविधान की रक्षा की दुहाई देते है। लेकिन सबसे अधिक अगर किसी ने संविधान की हत्या की है,संविधान में जो लिखा है उसकी धज्जियां उड़ाई है तो वो उस ही दल ने उड़ाई है जो हाथों में लाल डायरी लिये घूमते रहते है । उक्त उदगार आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आष्टा द्वारा विधायक कार्यालय में संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बाबा साहब को याद करते हुए विकसित किये पंच तीर्थ की जानकारी सभी को दी,ओर कहा हम सब का दायित्व ओर कर्तव्य है की बाबा साहब ने जो संविधान हमे दिया उसकी हम सब हर कीमत पर रक्षा करेंगे

कार्यक्रम में उपस्तिथ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने भी संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब को याद किया । कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर सभी अतिथियों,कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनेह याद किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमति हेमकुंवर मेवाडा,अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,पार्षद तेजसिंह राठौर,नगर महामंत्री द्वय धनरूपमल जैन, मोहित सोनी,बूथ अध्यक्ष नीलेश शर्मा,हरेन्द्रसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर,राजेश पचलासिया,दीनदयाल निम्बोदिया,

विष्णु परमार,भूपेन्द्र राणा,भगवत मेवाडा,बाबूलाल मालवीय,

कैलाश सोनी पांचम, मनोज ताम्रकार, सुरेशचंद्र जैन, राजेश घेंघट,तारीक मेहमूद, प्रवेश शर्मा, राजेश ठाकुर,फारूख खां सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता आदि उपस्तिथ थे । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धनरुपमल जैन ने एवं अंत मे आभार बूथ अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने व्यक्त किया ।

You may also like

योग, ध्यान और सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश: फंदा टोल प्लाजा पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान आयोजित

योग, ध्यान ...

'Attempt to deflect': India snubs Khawaja Asif's 'will go to war over Indus' remark

'Attempt to deflect': India...

Not just Japan: Rui Hachimura wants Asia's basketball dream to grow bigger

Not just Japan: Rui Hachimu...

President Murmu confers Padma awards: Shibu Soren, Alka Yagnik, Mammootty among honourees

President Murmu confers Pad...

Share this article: WhatsApp Facebook