खेड़ापति परिसर, मुक्तिधाम पर एक-एक हाई मास्ट लाईट एवं मुखर्जी मैदान पर लगेगी दो फ्लड लाईट विधायक, नपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया कार्य का भूमिपूजन

खेड़ापति परिसर, मुक्तिधाम पर एक-एक हाई मास्ट लाईट एवं मुखर्जी मैदान पर लगेगी दो फ्लड लाईट विधायक, नपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया कार्य का भूमिपूजन

आष्टा। नगरपालिका परिषद द्वारा आज नगर के प्रमुख चार स्थानों पर हाई मास्ट लाईट एवं फ्लड लाईट स्थापना कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता तथा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की विशेष उपस्थिति में पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा खेड़ापति सरकार एवं भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात्् हाईमास्ट एवं फ्लड लाईट स्थापन कार्य का भूमिपूजन हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका द्वारा मंदिर परिसर की सुंदरता एवं श्रद्धालुओं को समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में जो हाई मास्ट लाईट लगवाई जा रही है वह सराहनीय कार्य है। नगर विकास में हम सभी परिषद के साथ है जहां भी जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी हम पूरी तरह सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेड़ापति मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था की दृष्टि से हाई मास्ट लाईट की स्थापना की जाएगी, वहीं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कन्नौद रोड़ स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर दो फ्लड लाईट लगाई जानी है। साथ ही मुक्तिधाम परिसर में एक हाई मास्ट लाईट के स्थापन कार्य नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा ने यह भी बताया कि उक्त सभी लाईट लगभग 13 लाख 52 हजार रूपये की लागत से लगेगी जो 16 मीटर लंबाई की होगी। उक्त हाई मास्टों पर 10-10 लाईट का समूह रहेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा अपनी कार्ययोजनाओं के अनुसार नगर में विकास कार्यो के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की सुंदरता व संरक्षण की दृष्टि से कार्य कराए जा रहे है। ज्ञात रहे कि कमल खेड़ापति तालाब के संरक्षण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत तालाब की पाल पर व्यवस्थित रैलिंग कार्य किया जा रहा है, वहीं संकरे रोड़ को चौड़ा कर नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर रात्रि में नगर के अनेक युवक-युवतियां पुलिस, सेना सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी करते है तथा इस मैदान पर विभिन्न आयोजन भव्य रूप से आयोजित होते है ऐसे में यहां प्रकाश का होना आवश्यक है। इसी के चलते परिषद ने यहां 2 फ्लड लाईट लगाने का निर्णय लिया था जो आज पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षदगण तेजसिंह राठौर, सुभाष नामदेव, रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, उपयंत्री पी.के. साहू, पूर्व नपाउपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, नगर महामंत्री मोहित सोनी, विष्णु परमार, कैलाश सोनी पांचम, मनोज ताम्रकार, सुरेशचंद्र जैन, राजेश घेंघट, तारीक मेहमूद, प्रवेश शर्मा, राजेश ठाकुर, महेश गिरी गोस्वामी, जितेन्द्र बुदासा, मनीष गिरी गोस्वामी, फारूख खां सहित नपा अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook