भाजपा के बीएलए-2 घर घर जा कर एसआईआर अभियान में मतदाताओं का सहयोग करें-गोपालसिंह इंजीनियर

भाजपा के बीएलए-2 घर घर जा कर एसआईआर अभियान में मतदाताओं का सहयोग करें-गोपालसिंह इंजीनियर

 

विधायक कार्यालय में हुई आष्टा नगर के सभी 45 मतदान केंद्रों के बीएलए-2 की बैठक

आष्टा । एसआईआर को ले कर भारतीय जनता पार्टी अति गम्भीर है । चल रहे एसआईआर कार्य को लेकर आज विधायक कार्यालय में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा नगर मंडल के सभी 45 बूथों के बीएलए 2 की बैठक आहूत की । बैठक में जिला प्रभारी धारासिंह पटेल,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,विधानसभा प्रभारी धनरुपमल जैन,जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,जिला सह कार्यालय प्रभारी उमेश शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्तिथ रहे । बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बैठक में उपस्तिथ नगर पालिका के पार्षदगण,पार्षद प्रत्याशियों,बीएलए 2 को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है उसे हम सभी को अति गम्भीरता से लेना है । ये जो कार्य हो रहा है वो मतदाता सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता बीएलए, एसआईआर अभियान में बीएलओ के साथ साथ मतदाताओं का भी पूरा सहयोग करें । इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रतिदिन कुछ समय निकालकर अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर जाएं । पार्टी की ओर से सभी मतदान केंद्रों के बीएलए 2 नियुक्त किये गये है ।  तय कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर परिवार में विवाह के पश्चात जुड़े नये सदस्यों(बहु) के नाम जुड़वाये,साथ ही जो मतदाता जीवन यापन के लिए  रह रहे हैं,किन्तु यहां के स्थाई निवासी नहीं है,उनके नाम की भी चिंता करना है। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता को एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न होने पाए। जो पात्र है उनके नाम जुड़े,जो अपात्र है,यहा नही रहते है उनके नाम ना जुड़े । चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची के सटीक और शुद्धिकरण के लिए चलाई जाने वाली प्रक्रिया है, जो समय-समय पर होती रहती है। अगर मतदाता सूची में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी हैं, जो कई स्थान पर मतदाता बने हैं तो उनके संबंध में भी बीएलओ और निर्वाचन आयोग को जानकारी देकर मतदाता सूची को सटीक कराने में सहयोग करें। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता जिस भी कार्य को संकल्प के साथ शुरू करते हैं, उसे लक्ष्य तक पहुंचाने के बाद ही रूकते है। सभी कार्यकर्ता एसआईआर के कार्यों में सहभागिता कर मतदाताओं की मदद करें। कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि एक भी वास्तविक मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया किसी भी अनियमितता को रोकने और मतदाता सूची को स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। हमें जनता को यह बताना होगा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का नाम काटने के लिए नहीं है। एसआईआर सिर्फ मतदाता सूची के सटीक शुद्धिकरण के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ जुट जाएं। विधायक ने बीएलओ 2 से चर्चा कर जानकारी ली कि उनेह कही कोई परेशानी तो नही आ रही है । जो बीएलओ नियुक्त किये वे कार्य मे कोई लापरवाही तो नही कर रहे है । बैठक में उपस्तिथ जिला प्रभारी धारासिंह पटेल ने बताया की उक्त कार्य को सभी गम्भीरता से ले,यू तो सभी बीएलओ 2 अच्छा कार्य कर रहे है,फिर भी अगर कोई कार्य मे रुचि नही ले रहे है तो उनके स्थान पर दूसरे को नियुक्त कर सकते है । संगठन ऊपर तक इस कार्य को लेकर अति गम्भीर है,प्रतिदिन वो जानकारी भी ले रहा है । पटेल ने बताया की आज प्रातः तक करीब 60 से 62% कार्य हो गया है । उक्त कार्य मे हमारा आष्टा क्षेत्र पूरे संभाग में प्रथम स्थान पर है जो सभी की मेहनत का परिणाम है । बैठक को नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,सुशील संचेती आदि ने भी संबोधित किया । आज बीएलए 2 की बैठक में विशाल चौरसिया एवं धनरुपमल जैन ने सभी 45 मतदान केंद्रों पर कितने प्रतिशत कार्य हुआ उसकी जानकारी दी । सभी की उपस्तिथि भी ली गई । आज बैठक में 45 में से करीब 40 बीएलए 2 उपस्तिथ रहे । बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी एवं मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि,बीएलओ 2,बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेे।बैठक का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने एवं आभार पूर्व पार्षद कालू भट्ट ने व्यक्त किया । 

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook