पानी चोरी करने वालों पर नपा ने की कार्यवाही, 5 विद्युत जल मोटर की जप्त

पानी चोरी करने वालों पर नपा ने की कार्यवाही, 5 विद्युत जल मोटर की जप्त


आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा लगातार टीएल बैठकों में अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए जा रहे निर्देशों पर अमल करते हुए समूचे नगर में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति हो सकें इसके लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में पार्वती नदी में संग्रहित जल को चोरी होने से रोकने के लिए सर्चिंग दल गठित किया गया है जो प्रतिदिन नदी किनारे की सर्चिंग कर अवैध रूप से विद्युत जल मोटर डालकर नदी मंे संग्रहित पानी की चोरी करने वाले ग्रामीणजनों पर नकैल कसी जा रही है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट उत्पन्न नही हो इसके लिए निकाय की टीम दिन और रात दोनों समय नदी किनारे बसे ग्रामों तक जाकर सर्चिंग कार्य कर रही है। विगत एक सप्ताह पूर्व से प्रारंभ हुए इस कार्य में लगभग 5 विद्युत जल मोटर जप्त की जा चुकी है। श्री प्रजापति ने बताया कि सर्चिंग कार्य अनवरत रूप से जारी रहेगा। सीएमओ श्री प्रजापति ने नदी किनारे बसे ग्रामीणजनों से अपील की है कि पार्वती नदी में संग्रहित जल नगरवासियों की प्यास बुझाने के लिए भंडारित है, अवैध रूप से विद्युत जल मोटर डालकर पानी की चोरी नही करें। कोई भी ग्रामीणजन अगर अवैध रूप से पानी की चोरी करते पाया जाता है तो विद्युत जल मोटर जप्त की जाएगी और संबंधित ग्रामीण पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। नगरपालिका द्वारा गठित दल में कैलाश बागवान, रमेश यादव, राकेश बागवान, अजय नाथ, कपिल वर्मा, श्याम यादव द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 मोटर जप्त की जा चुकी है। 

You may also like

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रोशनी का नया संकल्प : कुर्बेश्वर धाम मार्ग पर हाई मास्क लाइट स्थापित

श्रद्धालु...

No Dhoni again; CSK captain says 'thanks to legend' at the toss

No Dhoni again; CSK captain...

'Deadlock over': EU unlocks $105bn loan for Ukraine, slaps new sanctions on Russia

'Deadlock over': EU unlocks...

Fight in PSL: Faheem points bat at Amir after wicket, tension erupts - Watch

Fight in PSL: Faheem points...

Share this article: WhatsApp Facebook