ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर परिसर में बाबा साहब भीमराव जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की बाबा साहब को याद करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वह भारतीय संविधान के निर्माता और एक महान सामाजिक सुधारक थे।महापरिनिर्वाण दिवस दिन उनके जीवन और कार्यों को याद करने और उनके आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है वह एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री, और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के पहले कानून मंत्री बने आज उनके द्वारा दिए गए संविधान के कारण ही हर वर्ग को समानता का अधिकार मिला हे उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ,ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, सुनील कटारा, घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान, नरेंद्र कुशवाह, डॉ हरि मेवाड़ा,डॉ एजाज खान, प्रेम पटरिया, अखलेश राजपूत, देवेंद्र मेवाड़ा, तेज सिंह ठाकुर, कमल सिंह बड़लिया आदि कांग्रेस मौजूद रहे ।

You may also like

योग, ध्यान और सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश: फंदा टोल प्लाजा पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान आयोजित

योग, ध्यान ...

'Attempt to deflect': India snubs Khawaja Asif's 'will go to war over Indus' remark

'Attempt to deflect': India...

Not just Japan: Rui Hachimura wants Asia's basketball dream to grow bigger

Not just Japan: Rui Hachimu...

President Murmu confers Padma awards: Shibu Soren, Alka Yagnik, Mammootty among honourees

President Murmu confers Pad...

Share this article: WhatsApp Facebook