बढ़ती ठंड के चलते नपा ने रैन बसेरा में जुटाई आवश्यक व्यवस्था नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पार्षद व अधिकारियों की उपस्थिति में किया निरीक्षण

बढ़ती ठंड के चलते नपा ने रैन बसेरा में जुटाई आवश्यक व्यवस्था नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पार्षद व अधिकारियों की उपस्थिति में किया निरीक्षण

आष्टा। शासन द्वारा नगरीय निकायों में गरीब, बेसहारा व वृद्ध नागरिकों के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं की है, किंतु स्थानीय नगरपालिका के पास आश्रय स्थल के स्थान पर स्वयं का रैन बसेरा है जहां पर गरीब, बेसहारा व वृद्ध गरीब आगंतुकों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था नगरपालिका द्वारा प्रदान की जाती है। बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति की उपस्थिति में रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि ठंड से ठिठुरते गरीब व बेसहारा नागरिकों के लिए शासन ने रैन बसेरा जैसी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई है। खुले आसमान में रात गुजारने वालों के लिए रैन बसेरा एक वरदान है। ठंड के दिनों में रात गुजारने के लिए वहां पहुंचने वालों को आदरपूर्वक सुविधा दी जाना सुनिश्चित हो इस हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है जिसका आने वाले सभी नागरिकों को लाभ दिलाएं।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा नगरपालिका को आश्रय स्थल के स्थान पर रैन बसेरे जैसी सुविधा उपलब्ध कराई है, जो नए बसस्टैंड पर संचालित है। रैन बसेरा को निकाय स्तर पर बेसहारा, गरीब नागरिकों के लिए सुरक्षित रखा गया है। कड़कड़ाती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए उक्त रैन बसेरा पर नागरिकों की सुविधा के लिए नए बिस्तर, चादर, पलंग सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटाई है। सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि रैन बसेरा पर चौकीदारी व व्यवस्थाओं के लिए एक कर्मचारी बनवारीलाल पवांर को नियुक्त किया है जिसका मोबाईल नंबर 9753532033 है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने तैनात कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीब, बेसहारा व वृद्धजन किसी भी समय आश्रय हेतु आते है तो उन्हें सम्मानपूर्वक जगह देते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं, साथ ही नशा करने वालों को रैन बसेरा में नही प्रवेश करने दे। अगर इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है तो मुझे सूचित करें संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, नपा में नेताप्रतिपक्ष राजकुमार मालवीय, पार्षदगण रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान आदि मौजूद थे। 

You may also like

सनातन संस्कृति और आधुनिकता के बीच संतुलन जरूरी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी

सनातन संस�...

विधायक कार्यालय में जनसुनवाई वार्ड 15 के नागरिकों ने उठाई हाई टेंशन लाइन हटने की मांग

विधायक का�...

आष्टा किसानों को लेकर बड़ी खबर

आष्टा किस�...

Palo Alto Networks CEO Nikesh Arora has advice for companies investing billions in AI

Palo Alto Networks CEO Nike...

Share this article: WhatsApp Facebook