जनसुनवाई में आये  नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याए

जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याए

विधायक की जनसुनवाई में पहुचे ग्राम खड़ीहाट के पालक-विद्यार्थी ,माध्यमिक शाला में छात्र संख्या के मान से शिक्षकों की पदस्थापना करने की रखी मांग,बताया शिक्षकों की कमी से  बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित

आष्टा । आज जनसुनवाई में ग्राम खड़ी हॉट की माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को बताया कि विद्यालय में बच्चों के मान से शिक्षकों की कमी को दूर किया जाये, शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है । जनसुनवाई में पहुचे मनोहरसिंह,प्रिया,पूजा वर्मा,रामप्रसाद,देवकरण द्वारा दिये आवेदन में बताया कि विद्यालय में 158 बच्चों को पढ़ाने के लिये मात्र 03 शिक्षक है जो अपर्याप्त है,कमी को दूर किया जाये ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये ।

  विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में आये ग्रामीणों ने ग्राम अमरपुरा में मांगलिक कार्य हेतु भवन धर्मशाला / मांगलिक भवन निर्माण,दिव्यांग हेतु रोजगार प्रदाय कराने,विद्युत देयक का समायोजन, विद्युत प्रकरणों का समाधान कराने।

,दिव्यांग हेतु ट्रायसिकल प्रदाय करने,जल आपूर्ति एवं आग बुझाने हेतु फायर टेंकर प्रदाय कराने,पट्टे की भूमि पर किये जा रहे निर्माण पर रोक लगवाने,प्रधानमंत्री आवास के नवीन पंजीयन हेतु,बालिका का बीमारी से पैर कट जाने पर आर्थिक सहायता,माध्यमिक शाला खड़ीहाट में छात्र संख्या के मान से शिक्षकों की पदस्थापना कराने,स्टॉफ नर्स के पद पर नियुक्ति कराने,हाईस्कूल फूडरा में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था कराने,वृद्धा पेंशन प्रदाय कराने,खामखेड़ा बैजनाथ में गौशाला हेतु भूमि आवंटित कराने,ग्राम करमनखेड़ी में नई बस्ती में नल जल योजना का लाभ प्रदाय कराने,खड़ी हाट से विद्युत केबल चोरी होने के संबंध में,ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कराने। सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook