ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश”अभियान का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश”अभियान का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम

आष्टा - स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम चाचरसी में   “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश”अभियान का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम   किया गया। जिसमे मुख्याथिति के रूप  में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री धारासिंह पटेल, श्री जीतेन्द्र चंद्रवंशी फोजी, पंचायत सचिव बाबूलाल जी , नवांकुर संस्था सचिव सुनील राठौर  पत्रकार मनोज मुकाती  उपस्थित रहे !
     नवांकुर संस्था सचिव सुनील राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत -2047 की संकल्पना के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में शासन के अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पखवाड़े के रूप में ग्रामपंचायत स्तर तक आयोजित किया जा रहा है।  अभियान के अंतर्गत ग्रामोत्सव, रैली, चौपाल, सामूहिक श्रमदान सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर ग्रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को प्रभावी रूप दिया जा रहा है। 

पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री धारासिंह पटेल ने स्वामी विवेकांनंद जी जीवन पर बताया की  एक महान आध्यात्मिक नेता और विचारक थे, जिनका बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था, जिन्होंने वेदांत और योग को विश्वभर में फैलाया; उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में अपने ऐतिहासिक भाषण से ख्याति प्राप्त की, जिससे भारतीय दर्शन और राष्ट्रवाद को नई दिशा मिली और वे आधुनिक भारत के एक प्रेरक व्यक्ति बने।  कार्यकम में मुख्याथिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम,दितीय, और तृतीय आये बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया ! कार्यंक्रम में स्कूल प्रभारी गिरिराज परमार , शिक्षिका रेखा वर्मा, शाला प्रबन्धक समिति अध्यक्ष भय्यालाल  ग्राम वि.प्र.समिति अध्यक्ष पर्वत सिंह, सचिव आनंद बागवान ,सदस्य कमल सिंह, उपस्थित रहे अंत में आभार मेंटर कन्हया लाल दरिया ने व्यक्त किया !

You may also like

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्�...

‘Focus on cricket, not the noise,’ Mithali tells India ahead of Pakistan clash

‘Focus on cricket, not th...

Happy Teachers' Day 2026: 100+ wishes, messages, quotes and WhatsApp status

Happy Teachers' Day 2026: 1...

SAI creates ‘Little Japan’: Indian athletes get taste of Asian Games life in containers

SAI creates ‘Little Japan...

Share this article: WhatsApp Facebook