सिविल अस्पताल के पीछे नपा ने बनाया गुमठी मार्केट गुमठीधारियों ने नपाध्यक्ष का माना आभार, किया स्वागत

सिविल अस्पताल के पीछे नपा ने बनाया गुमठी मार्केट गुमठीधारियों ने नपाध्यक्ष का माना आभार, किया स्वागत

आष्टा। सिविल अस्पताल के पीछे स्थित गुमठी मार्केट से आए दिन यातायात काफी प्रभावित होता था, वहीं अतिक्रमण मुहिम के दौरान गरीब छोटे व्यापारियों की गुमठियों को हटा दिया जाता था, जिसके कारण उन्हें आर्थिक क्षति होती थी। इन सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगरपालिका निर्णय लेते हुए सभी गुमठीधारियों की गुमठियों को हटाकर समान रूप से एक साइज की गुमठी स्थापित कराई गई है। अब मार्ग भी यातायात से प्रभावित नही होता है, वहीं छोटे गरीब व्यापारियों को अतिक्रमण से भी छुटकारा मिला। लगभग 50 से अधिक गुमठियों का निर्माण कर व्यवस्थित गुमठी मार्केट नगरपालिका द्वारा बनाया गया है।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सड़क फेरी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, स्वच्छता ब्रांडएम्बेसेडर संध्या बजाज, कालू सोनी, अनिल धनगर द्वारा गुमठी मार्केट का फिता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि आए दिन इस मार्ग पर यातायात की समस्याएं आती थी, क्योंकि यह मार्ग बसस्टैंड जाने का प्रमुख मार्ग है साथ ही सिविल अस्पताल होने के कारण अधिकतर नागरिकगण इसी मार्ग का उपयोग करते है। ऐसी स्थिति में यातायात की समस्या और विकट हो जाती थी। इन सभी के चलते नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यातायात भी सुगम हो और छोटे व्यापारियों की दुकान व रोजगार भी यथावत रहे। उसी का परिणाम है कि आज यह मार्केट गुमठी मार्केट के नाम से नगर में पहचाना जाने लगा है। एक जैसी व एक साइज की गुमठियां स्थापित होने से जहां इस मार्ग की सुंदरता बढ़ी है, वहीं यातायात जैसी गंभीर समस्या का भी स्थायी समाधान हुआ है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने यह भी कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपानित सरकार द्वारा गरीब, बेसहारा व छोटे व्यापारियों को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। आज भाजपा की सरकार जहां बच्चे के जन्म होने पर उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराती है, वहीं मृत्यु उपरांत भी परिवार की मदद करती है। इस अवसर पर सुनील लखेरा, गोपाल सेन, प्रकाश, विक्रम वर्मा, महेश सुराना, सचिन धनगर, दिनेश गोस्वामी, शिव पटवा, रामू पटवा, घनश्याम लखेरा, सुनील सेन, दिनेश बरेठा, राहुल बरेठा, राजेन्द्र धनगर, कमल बागवान, लखन कचनारिया, सुमित कुशवाह, प्रकाश विश्वकर्मा, कृपाल मेवाड़ा, राजेश राठौर, शाबीर कुरैशी, मनोज कुशवाह, महेश झाला आदि द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती लता तेजपाल मुकाती का आभार व्यक्त करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। 

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook