मानस सम्मेलन भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित होगा- भूरू मुकाती अध्यक्ष मानस सम्मेलन समिति।

मानस सम्मेलन भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित होगा- भूरू मुकाती अध्यक्ष मानस सम्मेलन समिति।

आष्टा - दिनांक 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मानस भवन के विशाल प्रांगण में श्री मानस सम्मेलन आयोजित करने हेतु संपूर्ण समिति पूर्ण मनोयोग से जुटी हुई है आज समिति ने मानस सम्मेलन समिति के पूर्व अध्यक्ष संयोजक प्रभु प्रेमी संघ पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार से भेंट कर आवश्यक मंत्रणा की, समिति के अध्यक्ष भूरू मुकाती ने बताया कि कादम गिरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य जी, संत दीपक दास जी, संत डॉ मदन गोपाल दासधिकारी, बाल संत प्रियांशु जी महाराज प्रतिदिन दिन में 1 बजे से पांच बजे तक प्रवचन की अमृत वर्षा करेंगे, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि संतो के चरणों की रज से हमारा आष्टा और अधिक पल्लवित पुष्पित होगा साथ ही प्रवचनों की अमृत वर्षा से आम जन को धर्म लाभ मिलेगा मंत्रणा बैठक में समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, संरक्षक बी एस वर्मा एडवोकेट, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अनूप जैन कचरू, मनोहर भोजवानी, कमल ताम्रकार, शिक्षा विद भोलू सिंह ठाकुर, तेज सिंह पाटीदार, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव उपस्थित रहे, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने  समिति के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत कर समिति के निमंत्रण को सिर माथे पर लगा कर पद अधिकारियों का विनम्र आभार व्यक्त किया।

You may also like

योग, ध्यान और सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश: फंदा टोल प्लाजा पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान आयोजित

योग, ध्यान ...

'Attempt to deflect': India snubs Khawaja Asif's 'will go to war over Indus' remark

'Attempt to deflect': India...

Not just Japan: Rui Hachimura wants Asia's basketball dream to grow bigger

Not just Japan: Rui Hachimu...

President Murmu confers Padma awards: Shibu Soren, Alka Yagnik, Mammootty among honourees

President Murmu confers Pad...

Share this article: WhatsApp Facebook