शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को परदे से बाहर करने के लिए ज्ञापन सौपा

शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को परदे से बाहर करने के लिए ज्ञापन सौपा

 भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में स्थापित अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को परदे से बाहर करने के विषय में अंशु ठाकुर पूर्व प्रदेश सह सचिव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए अंशु ठाकुर द्वारा अवगत कराया कि महोदय हम आपको शासकीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा में विगत तीन वर्षों से स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ किया जा रहे अपमानजनक व्यवहार से आपको अवगत करा रहे हैं। महोदय शासकीय महाविद्यालय आष्टा में 3 वर्ष पूर्व शहीद आजम भगत सिंह, जिनके नाम पर शासकीय महाविद्यालय आष्टा का नामकरण है, उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। परंतु आज दिनांक तक महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है, बल्कि महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित इस प्रतिमा पर कभी कपड़े तथा कभी पॉलिथीन से ढक कर हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद का अपमान लगातार किया जा रहा है।

प्रतिमा काअनावरण ना करके इस पर गहरी राजनीति की जा रही है। जिससे हमारे शहीद का अपमान हो रहा है। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य से हम पूर्व में ही एक बार ज्ञापन देकर निवेदन कर चुके हैं, लेकिन उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है।

अतः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आपसे यह निवेदन करता है कि आगामी 1 सप्ताह में इस प्रतिमा का अनावरण कर इस पर से पर्दा हटाया जाए। यदि अगले एक सप्ताह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र सूर्यवंशी द्वारा अनावरण वहीं किया गया तो हम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्य स्वयं विधि विधान से इस प्रतिमा का अनावरण कर देंगे।

 ज्ञापन देने वालों में संगठन से दीपक गोस्वामी, दिगराज ठाकुर, जोगेंद्र ठाकुर, नितेश ठाकुर लसुड़लिया, हेमंत पंवार आशु नामदेव,आदित्य ठाकुर, विजय महेश्वरी,विनोद बामणिया,आकाश प्रजापति, रवि सिसोदिया, प्रमोद मालवीय, युवराज सेंधव, रूपेंद्र ठाकुर , युवराज, अंकित, आकाश बामणिया सहित कई छात्र मौजुद रहे।

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook