मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत मे नये नये कीर्तिमान रचे गये है,2047 तक विकसित भारत का सपना होगा पूरा-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत मे नये नये कीर्तिमान रचे गये है,2047 तक विकसित भारत का सपना होगा पूरा-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

कोठरी-आष्टा में अनेकों स्थानों,संस्थाओं में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुए आष्टा विधायक,मुखर्जी ग्राउंड पर वितरित किये पुरुष्कार

आष्टा । अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान आज ही के दिन लागू किया गया था । आज पूरा देश  77 वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है । आज का ये नया भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत है,जिसने अनेकों क्षेत्रो में नये नये कीर्तिमान स्थापित किये है और अब हम सबको मिल कर प्रधानमंत्री जी ने जो 2047 तक विकसित भारत का एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने जो विकसित मप्र का सपना देखा है उसे पूरा करना है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज 77 वे गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुखर्जी ग्राउंड पर मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहे । 

 

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने इस अवसर पर कहा की विकसित भारत का सपना सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास से ही सम्भव है । आज केंद्र एवं राज्य की सरकार प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में किसान,युवा,महिला,कृषि,विज्ञान, शिक्षा,स्वास्थ सहित सभी वर्गों के लिये, सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है । मुख्य समारोह स्थल पर जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने ध्वजारोहण कर संदेश का वाचन किया । मुख्य समारोह स्थल पर परेड,पीटी एवं विद्यालयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराही ।

 

 गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान,नपा अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,वरिष्ठ सहकारी नेता देवीसिंह जी परमार,जनपद उपाध्यक्ष गजराज मेवाडा सहित मंचासीन सभी अतिथियों,जनप्रतिनिधियों ने सभी विजेता विद्यालयों की टीमो को,उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को पुरुष्कृत कर सम्मानित किया ।

इसके पूर्व आज गणतंत्र दिवस पर प्रातः विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने शा.उच्च.मा.विद्यालय कोठरी,कृषि सहकारी समिति कोठरी,नगर परिषद कोठरी,आरोग्य मन्दिर कोठरी,जेके अस्पताल,आष्टा अपोलो हॉस्पिटल,शिवालय अस्पताल,एस. कॉन्वेंट स्कूल ,विधायक कार्यालय,अभा बलाई मालवीय समाज धर्मशाला पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमो में शामिल हुए एवं ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर कोठरी,आष्टा एवं विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रमो में पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,पूर्व जनपद अध्यक्ष बापूलाल मालवीय,श्रीमति नगीना राधेश्याम दलपति,युवराजसिंह वर्मा,देवजी पटेल,कोठरी सीएमओ नरेन्द्र जाटव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वय श्रीमति उर्मिला मरेठा, श्रीमति कृष्णा गोपालसिंह इंजीनियर,जिला महामंत्री तारा कटारिया,सुशील संचेती,नगर अध्यक्ष अंजनी चौरसिया,गिरजा कुशवाह,नीलिमा बैरागी,महेन्द्र इंजीनियर,जगदीश चौहान,मोहित सोनी,महेंद्रसिंह ठाकुर गऊखेड़ी,सौरभ जैन शीतल,सुरेश जैन,विकास बजाज,उत्थान धारवा,मनोहर बैरागी,माखन कुशवाह,दिनेश पंवार,जितेंद्र सोलंकी, दिलीप शर्मा,प्रवेश शर्मा,अर्जुन पटेल,एसके करंजा,नवीन जैन,कुणाल राय,फारुख भाई,अजय गौतम, राजेश श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र परिहार,शुभम सोनी,सुमित खत्री,पीएसओ पानसिंह जी,विशाल कुमार,जितेंद्र आजाद,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,पार्षद आदि उपस्तिथ रहे ।

You may also like

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्�...

‘Focus on cricket, not the noise,’ Mithali tells India ahead of Pakistan clash

‘Focus on cricket, not th...

Happy Teachers' Day 2026: 100+ wishes, messages, quotes and WhatsApp status

Happy Teachers' Day 2026: 1...

SAI creates ‘Little Japan’: Indian athletes get taste of Asian Games life in containers

SAI creates ‘Little Japan...

Share this article: WhatsApp Facebook