उत्साह व उमंग के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस नपा कार्यालय पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने किया ध्वजारोहण

उत्साह व उमंग के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस नपा कार्यालय पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने किया ध्वजारोहण

आष्टा। नगर में उत्साह व उमंग के साथ शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं महाविद्यालयों तथा विद्यालयों में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह से ध्वजारोहण किया गया। नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण हुआ

। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, पार्षदगण कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, तारा कटारिया, लता मुकाती, तेजपाल मुकाती, शेख रईस, स्वच्छता एम्बेसेडर संध्या बजाज, गिरजा कुशवाह, माखन कुशवाह, शंकर प्रजापति, सहित अन्य नागरिकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

 ध्वजारोहण के पश्चात्् राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।
चार बत्ती चौक पर मीसाबंदी फूलचंद वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं विजय स्तम्भ बड़ा बाजार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती शारदादेवी झंवर, मोहम्मद अब्दुल कलाम चौक कसाईपुरा पर शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ ने ध्वजारोहण किया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर संपन्न हुआ। यहां पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुणवान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात्् मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ

। समारोह में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर, तहसीलदारद्वय, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, कृपालसिंह पटाड़ा, कैलाश बगाना, सोनू गुणवान, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, गजराजसिंह मेवाड़ा, पार्षद तारा कटारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिकगण, पत्रकारगण, अधिकारीगण मौजूद थे। ध्वजारोहण के पश्चात्् राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। एनसीसी कैडेट्स जूनियर एवं सीनियर द्वारा परेड की गई। तदुपरांत देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें विभिन्न विद्यालयों के हौनहार विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। 

 

आभार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जैन शिक्षक द्वारा किया गया। परंपरानुसार संध्याकालीन बैला पर नगरपालिका के सामने स्थित कम्युनिटी हाल परिसर में बने शहीद स्मारक पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सांदिपनी विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सितवत खान, कुशलपाल लाला, मनोहरसिंह जावरिया, मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, मोहम्मद इसरार, रमेश यादव, हरनाथसिंह मालवीय, समर अली, आशीष बैरागी, अर्जुन घेंघट, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, अरूण श्रीवास्तव, रोहित सोनी, बाबूलाल जाटव, प्रियांक शर्मा, कुलदीप सोनी, संदीप वर्मा आदि मौजूद थे। 

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook