पार्वती तट पर जगमगाए हजारों दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा आष्टा

पार्वती तट पर जगमगाए हजारों दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा आष्टा

पार्वती तट पर जगमगाए हजारों दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा आष्टा
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ
आष्टा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम आष्टा की जीवनदायिनी मां पार्वती नदी का नवीन घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। अवसर था नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान की शुरुआत आष्टा में मां पार्वती के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने हाथों से दीप जलाए। पार्वती तट पर एक साथ जगमगाते हजारों दीपों का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अवधनारायण सोनी, प्रसिद्ध चित्रकार अलका पाठक, इतिहासकार सुधीर पाठक, श्रीराम श्रीवादी, पारसमल सिंघवी, धारासिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर भाजपा अध्यक्ष अंजलि विशाल चौरसिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आठों मंडलों में भी जले ‘आशीर्वाद के दीये’
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केवल नगर ही नहीं, बल्कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जावर, डोडी, मैना, कोठरी, ग्रामीण, खाचरौद, सिद्धिकगंज और आष्टा नगर—सभी आठों मंडलों में बूथ स्तर तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर रहने वाले लाभार्थियों एवं नागरिकों ने भी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सांदीपनि विद्यालय में भी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस तरह प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र में एक साथ हजारों दीपों की रोशनी के बीच ‘सेवा संकल्प’ का संदेश दिया गया।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook