वीआईटी कालेज भोपाल कोठरी में देररात हुवा जमकर हंगामा वाहनों को किया आग के हवाले  की गई तोड़ फोड़ पुलिस व प्रशाशन ने संभाला  मोर्चा

वीआईटी कालेज भोपाल कोठरी में देररात हुवा जमकर हंगामा वाहनों को किया आग के हवाले की गई तोड़ फोड़ पुलिस व प्रशाशन ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले के कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज में कल रात शुरू हुआ छात्रों का विरोध आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। भोजन और पानी की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश अचानक भड़क गया और विरोध ने उग्र रूप ले लिया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ।
अनुविभागीय अधिकारी नितिन टाले राजस्व, एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर टीआई गिरीश दुबे मय बल के आष्टा, जावर, पार्वती व कोतवाली थानों से पर्याप्त पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। अधिकारियों ने छात्रों से लंबी चर्चा की और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

लेकिन इस बीच वीआईटी प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण बयान भी सामने आया है।
प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में छात्रों की मौत होने जैसी खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं।
उनके मुताबिक, कुछ छात्रों को जॉन्डिस की समस्या जरूर हुई थी, लेकिन सभी को अस्पताल में इलाज उपलब्ध कराया गया, और उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
प्रबंधन ने यह भी बताया कि भोजन और पानी के सैंपल लिए गए थे—जिनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई।
हालाँकि, संस्थान इस बात से इनकार नहीं कर रहा कि दो दर्जन से अधिक छात्र जॉन्डिस से प्रभावित हुए थे, लेकिन उनका कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और अब हालात सामान्य हैं।

फिलहाल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शांति है।
पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

You may also like

सिविल अस्पताल आष्टा में महिला की बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा भरोसा

सिविल अस्�...

FIFA World Cup: Pulisic overtakes Ronaldo in assists as USA rout Paraguay

FIFA World Cup: Pulisic ove...

As US bans Fable 5 and Mythos 5, Anthropic shares a 700-plus word statement

As US bans Fable 5 and Myth...

IND vs AFG: Virat, Hardik injuries open doors for Ishan Kishan and Nitish Reddy

IND vs AFG: Virat, Hardik i...

Share this article: WhatsApp Facebook