वीआईटी में हुवे देर रात हंगामें के बाद केम्पस हुवा खाली  प्रबंधक ने जारी किया आदेश छात्रों को हो रही परेशानी

वीआईटी में हुवे देर रात हंगामें के बाद केम्पस हुवा खाली प्रबंधक ने जारी किया आदेश छात्रों को हो रही परेशानी

सीहोर जिले के आष्टा में स्थित VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में देर रात हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद आज सुबह पूरे कैंपस को खाली करा दिया गया। प्रबंधन ने 8 दिसंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत एक छात्रा के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद हुई।
घटना और हंगामा

सीहोर जिले के आष्टा के कोटरी स्थित VIT यूनिवर्सिटी में कल देर रात माहौल अचानक बिगड़ गया।
एक छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कैंपस में रह रहे छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं।

एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकर, थाना प्रभारी गिरीश दुबे सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों से बात कर स्थिति को शांत कराया।

कैंपस खाली, 4000 छात्र परेशान
घटना के बाद सुबह प्रबंधन ने 8 दिसंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया।
अचानक छुट्टी से 4000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने गंतव्य की ओर रवाना होने में परेशान दिखे।
कई छात्राओं को सफर में समस्या आने की आशंका जताई जा रही है। वाहन चालक किराया बढ़ाकर फायदा उठा रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा–
“बिना तैयारी के हजारों छात्रों को भेज देना गलत है।
विशेष रूप से छात्राओं को यात्रा में गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। यदि कुछ होता है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।”
साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

प्रबंधन का पक्ष

वहीं VIT प्रबंधन के के नायर ने सफाई दी—
“छुट्टी ऑप्शनल है, छात्र चाहें तो कैंपस में रुक सकते थे।
लेकिन हंगामे के बाद कोई रुकना नहीं चाहता था।”

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को जॉन्डिस के लक्षण मिले थे, उनका इलाज कराया गया और उन्हें परिजनों के साथ भेज दिया गया।
एक छात्रा की मौत की चर्चा पर उन्होंने कहा—
“मौत कैंपस में नहीं हुई, छात्र पहले से बीमार थी।”

प्रोफेसर की मोत

इसी बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर संग्राम सिंह केसरी (45) का सीहोर स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें घर पर छोड़कर जाने की जानकारी मिली है।
सीहोर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

छात्रों ने कहा कि—
“VIT अब पहले जैसा नहीं रहा… खाने-पीने से लेकर कई अव्यवस्थाएं हैं। इसलिए हम घर जा रहे हैं।”


एसडीएम नितिन टाले ने बताया—
“देर रात सूचना मिली कि कैंपस में गड़बड़ी हो रही है।
खाना और पानी को लेकर छात्रों की शिकायतें थीं।
कहीं-कहीं तोड़फोड़ हुई और कुछ गाड़ियों को आग लगाई गई। पानी और खाने के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल स्थिति शांत है।

फिलहाल VIT कैंपस पूरी तरह खाली है, भारी पुलिस बल तैनात है और जांच एजेंसियां अलग-अलग घटनाओं की पड़ताल में जुटी  है।

संजय जोशी की रिपोर्ट

ख़बरों के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें

9993169734

You may also like

भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया प�...

Haiti gang frees 13 women and children days after raid that killed at least 47 people

Haiti gang frees 13 women a...

‘I am the king’: Ex-cricketer reveals how Ganguly transformed Team India’s mindset

‘I am the king’: Ex-cri...

'Need to be stronger defensively': Harmanpreet after India’s eighth-place in WC

'Need to be stronger defens...

Share this article: WhatsApp Facebook